राम दरबार, हनुमानजी, खाटू श्याम बाबा एवं शिव दरबार का श्रृंगार कर भक्तों में किया प्रसाद वितरण।
इंदौर : एबी रोड, मालवीय नगर स्थित खाटू श्याम मंदिर पर श्रीराम जन्मोत्सव, चैत्र नवरात्रि के उपलक्ष्य में राम दरबार के साथ ही खाटू श्याम मंदिर, निराले हनुमानजी, शिव दरबार, वीर तेजाजी एवं शीतला माता के दरबार का 11 क्विंटल लाल, हरे एवं काले अंगूरों से मनोहारी श्रृंगार किया गया। मंदिर पर दिनभर भक्तों की कतारे लगी रही। इसके पूर्व मदनलाल शर्मा बाबा सा. के सान्निध्य में आयोजित आरती में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। देवताओं के साथ मंदिर प्रांगण को भी विभिन्न किस्म के फूलों व रोशनी से श्रृंगारित किया गया था। अशोक नगर स्थित श्याम सरकार के नाना राठौर और उनके साथियों ने अंगूर से यह नयनाभिराम श्रृंगार किया। रात्रि में भजन संध्या के साथ इन अंगूरों को प्रसाद के रूप में वितरित किया गया। अब 19 अप्रैल को कामदा एकादशी पर भी मंदिर में श्याम प्रभु का विशेष श्रृंगार, छप्पन भोग एवं पावन ज्योत के दर्शन के साथ ही भजन संध्या भी रखी गई है।
Related Posts
January 18, 2022 मीडिया साक्षरता आज के दौर में बेहद जरूरी- प्रो. शशिधर
इंदौर : कोरोना काल ने हमें यह बता दिया है कि मीडिया साक्षरता कितनी ज़रूरी है और इसके […]
March 18, 2019 भगौड़े नीरव मोदी की जल्द हो सकती है गिरफ्तारी लंदन: भगौड़े कारोबारी नीरव मोदी के खिलाफ लंदन की अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया […]
December 14, 2020 संभागायुक्त ने जिला कलेक्टरों से अस्पतालों में पॉवर बैकअप इंतजामों की तलब की रिपोर्ट
इंदौर : संभागायुक्त डॉक्टर पवन शर्मा ने इंदौर संभाग के सभी कलेक्टर्स को निर्देश दिए हैं […]
June 29, 2021 ढाई लाख रुपए मूल्य की विदेशी शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : कार से भारी मात्रा में अवैध शराब का परिवहन करने वाले दो आरोपी, पुलिस थाना […]
November 13, 2023 14 नवंबर को प्रधानमंत्री मोदी इंदौर में करेंगे रोड शो
बैतूल, शाजापुर, झाबुआ में जनसभा को संबोधित करेंगे।
भोपाल : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी […]
March 26, 2022 ग्रीन बेल्ट व बगीचे की जमीन पर प्लॉट काटने वाले कॉलोनाइजरों पर हो कार्रवाई- मालू
इंदौर : खनिज निगम के पूर्व उपाध्यक्ष गोविन्द मालू का कहना है कि, ग्रेटर बृजेश्वरी में […]
November 17, 2022 जनजातीय बच्चों ने मप्र को दिलाई गौरवमयी उपलब्धि
कलेक्टर इलैया राजा टी ने विजेता बच्चों से मिलकर दी बधाई, बढ़ाया हौसला।
मध्यप्रदेश के […]