भोपाल: लंबे विचार- मंथन के बाद सीएम कमलनाथ ने अपना मंत्रिमंडल गठित कर लिया है। शपथ ग्रहण करनेवाले मंत्रियों की सूची पर नजर डालें तो दिखाई देता है कि कमलनाथ ने हर तरह से संतुलन साधने की कोशिश की है।
गुटीय संतुलन
कांग्रेस के गुटीय संतुलन की बात करें तो मंत्रिमंडल में कमलनाथ के 11, दिग्विजय सिंह के 9, सिंधिया के 7 और अरुण यादव खेमे से 1 विधायक को मंत्री बनाया गया है। देखा जाए तो दिग्विजय सिंह यहां भी सिंधिया पर भारी पड़े हैं। उनके समर्थक ज्यादा विधायकों को मंत्री बनाया गया है।
क्षेत्रीय संतुलन
क्षेत्रीय संतुलन की बात करें तो मालवा- निमाड़ से सबसे अधिक 9 मंत्री बनाए गए हैं। उसकी वजह ये भी है कि कांग्रेस को यहां से भारी सफलता मिली है। मालवा- निमाड़ की 66 में से कांग्रेस को 36 सीटों पर विजय मिली थी। दूसरे स्थान पर मध्य क्षेत्र रहा जहां से 6 विधायक मंत्री बनाए गए।
ग्वालियर- चंबल से 5, महाकौशल से 4, बुंदेलखंड से 3 और विंध्य से 1कांग्रेस विधायक को मंत्री बनाया गया है।
जातीय संतुलन
सीएम कमलनाथ ने मंत्रिमंडल के गठन में जातिगत समीकरण साधने का भी प्रयास किया है। 28 मंत्रियों में ठाकुर-9, पिछड़ा वर्ग-5, एससी- 5, एसटी-4, यादव-3, ब्राह्मण-2 और 1मुस्लिम शामिल हैं। 2 महिला विधायकों को भी मंत्री बनाया गया है।
Related Posts
September 8, 2023 वेंकटेश देवस्थान छत्रीबाग में रोहिणी नक्षत्र में मनाई गई जन्माष्टमी
झमाझम बारिश, बिजली की चमक और दमक में हुआ बाल गोपाल का जन्म, भक्तों ने मनाया नंद […]
April 15, 2024 क्षेत्र क्रमांक 02 में डेढ़ लाख मतों से जिताएंगे लालवानी को
कार्यकर्ता सम्मेलन में लिया गया संकल्प।
विधानसभा 2 लाखों वोट से जीतने वाली विधानसभा […]
January 18, 2020 दो पुलिस अधिकारियों को हटाए जाने से गरमाई सियासत, बीजेपी ने कांग्रेस पर तुष्टिकरण का लगाया आरोप इंदौर : सीएए और सम्भावित एनआरसी के विरोध में बड़वाली चौकी क्षेत्र में धरना दे रहे लोगों […]
November 4, 2020 उपचुनाव में बम्पर वोटिंग ने उड़ाई कांग्रेस- बीजेपी की नींद, औसत 69.93 फीसदी रहा मतदान
भोपाल : मप्र की 28 विधानसभा सीटों पर मंगलवार को छुटपुट घटनाओं को छोड़कर मतदान शांतिपूर्ण […]
February 4, 2024 लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने पर विदेशों में भी मनाई गई खुशी
दुबई में सिंधी समाज ने किया वेद मंत्रों का पाठ, मिठाईयां बाँटी।
दुबई : सिंधी समाज के […]
October 1, 2022 जनभागीदारी से स्वच्छता का इंदौर मॉडल पूरे देश में अपनाएं – राष्ट्रपति
बड़े राज्यों की श्रेणी में मप्र रहा स्वच्छता में सिरमौर।
नई दिल्ली: स्वच्छ भारत […]
March 19, 2020 कोरोना से बचाव के लिए पीएम मोदी ने 22 मार्च को किया जनता कर्फ्यू का ऐलान नईदिल्ली : कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने 22 मार्च को जनता […]