नई दिल्ली : बैंक शाखाओं में दो हजार के नोट बदलने की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई है। इसके लिए बैंकों ने सारी व्यवस्था कर ली है। बैंक शाखाओं में अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती की गई है। पहली नोटबंदी के दौरान जिस तरह की कतारें बैंकों में देखी गई थी, उसतरह के हालत इस बार नहीं हैं। लोग आसानी से दो हजार के नोट बदलवा रहे हैं। किसी प्रकार की परेशानी लोगों को न हो इसके लिए ट्रायल के तौर पर बैंक शाखाओं में कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गईं हैं। इसके साथ ही एटीएम में अब दो हजार के नोट जमा तो हो सकेंगे, लेकिन मशीन से नहीं निकलेंगे। मशीनों को उसी हिसाब से रीकन्फिगर किया जा रहा है।
बैंकों में भीड़ नहीं उमड़ने की वजह ये भी है कि लोगों को दो हजार के नोट बदलने के लिए 4 महीने के आसपास का समय मिला है। 2000 के नोटों का चलन भी बाजार में बीते एक – दो सालों में लगभग बंद सा हो गया था। अंतः इसका आम आदमी पर असर नहीं के बराबर होगा।
आरबीआई ने एक बार में 10 नोट बदलने की अनुमति बिना किसी दस्तावेज के दी है पर कुछ बैंकों फॉर्म भरवाने के साथ आईडी प्रूफ भी मांग रही हैं।
कितने नोट बदले जा रहे हैं, इन सभी का ब्यौरा रखा जाएगा। रोजाना डाटा तैयार करने के लिए सभी बैंकों को निर्देशित किया गया है। जब भी आरबीआई डाटा मांगे उसे तुरंत उपलब्ध कराना होगा। यह लोकेशन के हिसाब से भी डाटा कलेक्ट करने की योजना के तहत है।
Related Posts
March 2, 2021 नकली कत्था बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा, मिलावटी कत्थे के साथ अवैध देशी शराब का भी किया जा रहा था कारोबार
इंदौर: नकली कत्था बनाने वाली फैक्ट्री पर क्राइम ब्रांच इंदौर, थाना लसूड़िया व खाद्य […]
October 27, 2020 स्टोक्स का सैमसन बनना लुभा गया
🔹 नरेंद्र भाले 🔹
कप्तान पोलार्ड के माथे की शिकन उस समय दूर हुई जब निरंतरता की मिसाल […]
April 20, 2021 17 सौ के पार हुए नए कोरोना संक्रमित, 8 की मौत
इंदौर : कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ जरूर रहे हैं पर टेस्टिंग सैम्पलों की तादाद भी बढ़ी […]
January 20, 2017 कटक वनडे के साथ भारत ने जीती सीरीज, युवी मैन ऑफ द मैच कटक। बाराबाती स्टेडियम में भारत ने इंग्लैंड को 15 रन हरा कर मैच के साथ सीरीज भी अपने नाम […]
January 26, 2023 दस वर्ष पुराने आधार कार्ड में पते और पहचान का प्रमाण अपडेट कराना जरूरी
इंदौर : भारत सरकार एवं यूआईडीएआई द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार ऐसे सभी नागरिक […]
July 3, 2022 रोड शो के दौरान अपनी समस्याओं के बारे में तख्तियों पर लिखकर पूछे मुख्यमंत्री से सवाल
कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी संजय शुक्ला की जनता से अपील।
पुलिस आपको रोक देगी इसलिए […]
January 17, 2020 21 जनवरी को सम्मेदशिखर जी के लिए रवाना होगी विद्यासागर एक्सप्रेस इंदौर : दिगम्बर जैन समाज सामाजिक संसद के बैनर तले 21जनवरी को सम्मेदशिखर जी के लिए स्पेशल […]