निगम आयुक्त द्वारा स्कीम नंबर 140 चौपाटी में व्यापारियों के साथ किया गया स्वच्छता संवाद।
इंदौर : निगमायुक्त की पहल पर स्कीम नंबर 140 स्थित चौपाटी डिस्पोजल फ्री होने जा रही है।
निगम आयुक्त शिवम वर्मा ने जोन क्रमांक 19, वार्ड 76 में स्कीम नंबर 140 स्थित चौपाटी क्षेत्र में व्यापारियों के साथ स्वच्छता को लेकर संवाद किया। उन्होंने व्यापारियों को डिस्पोजल फ्री दुकानें संचालित करने के लिए प्रेरित किया, वहीं चौपाटी क्षेत्र में योजनाबद्ध विकास को लेकर चर्चा भी की।
स्वच्छता संवाद के दौरान निगम आयुक्त शिवम वर्मा ने व्यापारियों से अनुरोध किया कि वे अपने प्रतिष्ठानों को स्वच्छ एवं कचरा मुक्त बनाए रखें। कचरा सेग्रीगेशन (गीला और सूखा कचरा अलग-अलग करने की प्रक्रिया) को अपनाएं। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के प्रति नागरिकों एवं व्यापारियों की जागरूकता ही इंदौर को सिरमौर बनाए रखने में सहायक होगी।
इस दौरान उपस्थित व्यापारियों एवं नागरिकों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई, जिसमें उन्होंने अपने प्रतिष्ठानों और चौपाटी क्षेत्र को स्वच्छ बनाए रखने तथा कचरा प्रबंधन के नियमों का पालन करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर अपर आयुक्त अभिलाष मिश्रा, अभय राजनगांवकर, पार्षद राजीव जैन, जोनल अधिकारी प्रभात तिवारी सीएसआई हर्षित लोधी, क्षेत्रीय व्यापारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
Related Posts
July 5, 2021 गिनती के मिले नए संक्रमित, अबतक 18 लाख से अधिक सैम्पलों की हो चुकी है टेस्टिंग
इंदौर : कोरोना संक्रमण के मामलों में उतार- चढ़ाव लगातार देखने को मिल रहा है। संक्रमित […]
March 18, 2021 10 मई को खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट, सिखों की आस्था का है प्रमुख केंद्र
नई दिल्ली : हेमकुंड साहिब के कपाट इस बार 10 मई को खुलेंगे। हेमकुंड साहिब प्रबंधन ट्रस्ट […]
October 5, 2020 दुष्कर्म के मामलों पर कांग्रेस कर रही झूठा प्रचार- नरोत्तम
भोपाल : गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने अपने बयान में कमलनाथ के भाण्डेर जाने पर कहा- उनका […]
January 23, 2025 09 व 10 फरवरी को मनाया जाएगा नवश्रुंगारित अन्नपूर्णा मंदिर का स्थापना दिवस महोत्सव
इंदौर : शहर के पश्चिमी क्षेत्र के प्रमुख आस्था केन्द्र, नवश्रृंगारित अन्नपूर्णा मंदिर […]
May 25, 2023 चंडीगढ़ में 7 वी की छात्रा के साथ स्कूल के छात्रों ने ही किया गैंगरेप
चंडीगढ़ : पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में एक गवर्नमेंट मॉडल स्कूल में 7वीं कक्षा […]
May 11, 2023 भारतीय संस्कृति और तकनीकि ज्ञान परंपरा देश को पुनः विश्वगुरु बनाएगी – डॉ. पांडे
इंदौर : अभियंता स्व. कृष्णाजी विनायक वझे भारत की प्राचीन ज्ञान विज्ञान की परंपरा के […]
March 5, 2023 मप्र को अंधकार से विकास रूपी प्रकाश पथ पर लाने वाले नायक हैं सीएम शिवराज – महापौर
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने लाडली बहनों के साथ किया पौध रोपण।
इंदौर : मप्र के […]