इंदौर। राजधानी, दूरंतो और शताब्दी का सफर एक अगस्त से सस्ता हो जाएगा। यदि आप ट्रेन का खाना और नाश्ता नहीं लेंगे तो राजधानी, दूरंतो और शताब्दी एक्सप्रेस का किराया 90 रुपए से 260 तक किफायती हो जाएगा। रेलवे ने एक अगस्त से ट्रेनों में कैटरिंग शुल्क की बाध्यता समाप्त कर दी है।
रेलवे की खानपान व्यवस्था पर कैग रिपोर्ट में उठे सवालों के बाद रेलवे ने नई व्यवस्था लागू की है। अब यदि आप ट्रेन में खाना, पानी और नाश्ता नहीं लेना चाहते हैं तो रेलवे आपको बाध्य नहीं करेगा। अभी राजधानी, दूरंतो और शताब्दी में नहीं चाहते हुए यात्रियों से कैटरिंग शुल्क के रूप में चार्ज लिया जाता है। तीनों प्रीमियम ट्रेनों की खानपान की व्यवस्था आइआरसीटीसी को सौंप दी गई है।
टिकट लेते समय पूछा जाएगा विकल्प
राजधानी, दूरंतो और शताब्दी में बुकिंग काउंटर से रिजर्वेशन लेते समय ही यात्रियों से पूछा जाएगा कि उन्हें ट्रेन पर कैटरिंग की सुविधा लेनी है अथवा नहीं। अभी रिजर्वेशन कार्यालय से टिकट बुक करने पर ही यह सुविधा मिल रही है। आइआरसीटीसी की साइट से ऑनलाइन टिकट बुक कराने पर अभी भी कैटरिंग का शुल्क देना अनिवार्य है। माना जा रहा है कि एक-दो दिनों में ऑन लाइन टिकट बुकिंग में भी कैटरिंग की अनिवार्यता को समाप्त कर विकल्प दिए जाएंगे।
Related Posts
October 19, 2023 प्रदेश के साथ इंदौर संभाग की सभी विधानसभा सीटों पर बीजेपी करेगी हाईटेक चुनाव प्रचार
संभाग की 37 विधानसभा सीटों के लिए रवाना किए 37 प्रचार रथ।
विजयवर्गीय, लालवानी और […]
December 29, 2020 ड्रग्स सप्लाई के आरोप में घिरे कई बार के लाइसेंस स्थगित
इंदौर : ड्रग आंटी के खुलासे के बाद जो आरोपी पकड़े गए हैं, उनसे इंदौर में कई बार और पब […]
January 7, 2020 बचपन में भक्ति के संस्कार मिले तो बुढापा संवर जाता है- आचार्य शास्त्री इंदौर : भक्ति के बीज बचपन में डाले, पचपन में नहीं। बचपन से ही भक्ति के संस्कार मिल जाए […]
June 16, 2022 बीजेपी ने निर्धारित मापदंडों का पालन कर कार्यकर्ताओं को टिकट दिए हैं- शिवराज
भोपाल : विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी, सबसे अलग पार्टी है। पार्टी विथ डिफरेंस के […]
August 15, 2022 हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ में प्रशासनिक न्यायमूर्ति ने किया ध्वजारोहण
इंदौर : मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ परिसर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर […]
December 6, 2024 बांग्लादेश के हालात पर है अमरीका की नजर
हिंसा रोकने के लिए तत्काल कदम उठाए वहां की अंतरिम सरकार,
भारत के साथ अमरीका के हैं […]
June 5, 2021 सांसद लालवानी ने रालामंडल का मास्टर प्लान बनाने के दिए निर्देश
इंदौर : सांसद शंकर लालवानी ने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर रालामंडल में पीपल का पौधा […]