इंदौर : बहुचर्चित हनी ट्रैप मामले के फरियादी निगम इंजीनियर हरभजन सिंह को अंततः निलंबित कर दिया गया। सरकार से हरी झंडी मिलने के बाद प्रभारी निगमायुक्त ने हरभजन सिंह का निलंबन आदेश जारी कर दिया। निलंबन संबंधी आदेश में साफ लिखा गया है कि हरभजन सिंह का आचरण मप्र सिविल सेवा नियम 1966 के प्रतिकूल पाया गया है। इसी के साथ सुप्रीम कोर्ट द्वारा लोक सेवकों के लिए तय की गई गाइड लाइन के भी खिलाफ है। निलंबन अवधि में हरभजन सिंह का मुख्यालय पम्पिंग स्टेशन जलुद रहेगा।
महापौर ने की थी हटाने की सिफारिश।
हनी ट्रैप मामले में हरभजन सिंह फरियादी हैं लेकिन उनके आचरण को लेकर भी उंगलियां उठाई जा रही थी। उनके द्वारा अर्जित संपत्ति पर भी सवाल उठने लगे थे। इससे नगर निगम की छवि पर भी बुरा असर पड़ रहा था। इसके चलते महापौर मालिनी गौड़ ने नगरीय प्रशासन मंत्री जयवर्द्धन सिंह से चर्चा कर हरभजन सिंह को हटाने की मांग की थी। अंततः सरकार से मिले निर्देश के बाद हरभजन सिंह को निलंबन की मार झेलनी पड़ी।
Related Posts
July 22, 2021 250 करोड़ रुपए की लागत से अत्याधुनिक सुविधाओं से सज्जित होगा एमवाय अस्पताल
इंदौर : शहर के एमवाय अस्पताल को आदर्श अस्पताल के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए जल […]
December 8, 2021 सीडीएस जनरल विपिन रावत का हेलिकॉप्टर क्रेश, 14 लोग थे सवार, 13 की मौत की खबर
नई दिल्ली : तमिलनाडु के कोयंबटूर और सुलूर के बीच कुन्नूर में वायुसेना का एमआई17-वी5 […]
July 30, 2020 सैम्पल टेस्टिंग में कमीं के बावजूद 10 फीसदी तक पहुंची कोरोना संक्रमण दर, पेंडिंग मामले बढ़े…! इंदौर : बीते दो- तीन दिनों से सैम्पलिंग और टेस्टिंग में आई कमीं हैरत में डालने वाली है। […]
February 13, 2022 बैंकों से हजारों करोड़ लेकर डकारने वाली शिपयार्ड कम्पनी के खिलाफ सीबीआई ने दर्ज की एफआईआर
नई दिल्ली : केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शनिवार को एबीजी शिपयार्ड कम्पनी और उसके […]
January 1, 2021 विदा हुए वर्ष 2020 के साथ कोरोना के प्रकोप में भी आई कमीं, घटकर 5 फीसदी रह गया ग्रोथ रेट
इंदौर : स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए जा रहे आंकड़ों पर यकीन करें तो कोरोना का प्रकोप […]
February 23, 2022 ऑनलाइन ठगी की घटना में क्राइम ब्रांच ने आवेदक को वापस दिलवाए 1 लाख रुपए
इंदौर : ऑनलाइन फ्रॉड की शिकायतों पर इंदौर पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही […]
January 5, 2021 किन्नर अखाड़े को मान्यता देना संभव नहीं- रामकिशोरदास शास्त्री
इंदौर : देश के तेरह प्रमुख अखाड़ों में से एक, अ.भा. पंच दिगंबर अणि अखाड़ा हरिद्वार के […]