इंदौर : पुलिस, डॉक्टर्स और पैरामेडिकल स्टॉफ पर हमला करने वाले आरोपी अब जेल में रह कर कोरोना फैला रहे हैं। असरावद खुर्द स्थित अस्थाई जेल में बंद इन आरोपियों के संपर्क में आए अन्य 19 कैदियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। सीएमएचओ डॉ. जड़िया ने इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि जेल में ही आइसोलेशन वार्ड में रखकर इनका इलाज किया जा रहा है।
एक महिला डॉक्टर भी हुई संक्रमित।
सीएमएचओ डॉ. जड़िया ने बताया कि टाटपट्टी बाखल में निरन्तर सेवाएं दे रहीं एक महिला डॉक्टर भी कोरोना संक्रमित हो गई है। वो कनाड़िया क्षेत्र की निवासी हैं। उनका इलाज किया जा रहा है।
बैकलॉग रिपोर्ट्स से घबराने की जरूरत नहीं।
डॉ. जड़िया ने बताया कि जो 820 रिपोर्ट्स प्राप्त हुई हैं, वो सारी बैकलॉग हैं। जिन्हें पुड्डुचेरी और अहमदाबाद भेजा गया था।लगभग इतनी ही रिपोर्ट और आना शेष है। इसके बाद सारा बैकलॉग खत्म हो जाएगा। उन्होंने कहा कि कुछ बढ़ी हुई पॉजिटिव रिपोर्ट्स आने से चिंता करने की जरूरत नहीं है। ये सारे लोग चिन्हित हैं और यलो अस्पतालों में इन्हें भर्ती किया गया था। अब इन्हें रेड जोन के अस्पतालों में शिफ्ट किया जा रहा है।
एक सप्ताह में ठीक हो जाएगी स्थिति..!
सीएमएचओ डॉ. जड़िया ने बताया कि नए इलाकों से इक्का- दुक्का मरीज ही मिल रहे हैं। चिन्हित इलाकों में भी हालात नियंत्रण में हैं। उम्मीद है कि एक सप्ताह में काफी हद तक स्थिति ठीक हो जाएगी।
Related Posts
January 17, 2022 ‘आयुष क्योर’ एप के जरिए घर बैठे लिया जा सकेगा आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक चिकित्सा विशेषज्ञों से परामर्श
इंदौर : मध्यप्रदेश शासन के आयुष विभाग ने कोरोना की तीसरी लहर की रोकथाम के लिए जन […]
November 16, 2023 प्रधानमंत्री मोदी ने बीजेपी प्रत्याशियों को दिखाया ठेंगा
मोदी ने अपराधी छवि वाले और नाकारा बीजेपी उम्मीदवारों को किया किनारे -- चरण सिंह […]
January 6, 2017 बॉलीवुड – ओम पूरी का निधन Breaking बॉलीवुड - ओम पूरी का निधन ।
मश्हूर अभिनेता ओम पूरी का 66 साल की उम्र में […]
March 19, 2022 चोरी की बाइक पर चाकू लेकर घूम रहे दो बदमाश गिरफ्तार
इंदौर : धुलेंडी के दिन चोरी की मोटर साइकिल पर चाकू लेकर घूमते हुए दो बदमाशों को क्राइम […]
August 9, 2020 बीजेपी व्यापारी प्रकोष्ठ ने चलाया ‘स्वच्छ इंदौर- स्वस्थ्य इंदौर’ अभियान, मास्क व सैनिटाइजर का किया वितरण इंदौर : कोरोना महामारी के इस संकटकाल में बीजेपी व्यापारी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी बाजारों […]
July 13, 2021 पाकिस्तान में बैठे हैकर ने इंदौर पुलिस की वेबसाइट की हैक, लिखी आपत्तिजनक बातें
इंदौर : साइबर अपराधियों ने इंदौर पुलिस की वेबसाइट को निशाना बनाया है। इंदौर पुलिस डॉट […]
June 28, 2021 हीरा खनन के लिए जंगल नष्ट करने वाला अनुबंध हो निरस्त, जनवादी संगठनों ने मानव श्रृंखला बनाकर की मांग
इंदौर : प्रदेश के पर्यावरण और जंगल को नष्ट करने के फैसले के खिलाफ इंदौर में विभिन्न जन […]