इंदौर : शहर में आयोजित प्राइड ऑफ़ मध्य प्रदेश अवार्ड कार्यक्रम में शहर के टॉप स्टार्टअप मोशनजिलिटी को विशेष सम्मान प्रदान किया गया। मोशनजिलिटी के डायरेक्टर हिमांशु चतुर्वेदी और सीईओ कोमल चतुर्वेदी को यह सम्मान केंद्रीय विमानन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू, सांसद शंकर लालवानी और आईआईएम इंदौर के डायरेक्टर हिमांशु राय द्वारा प्रदान किया गया।
इस कार्यक्रम का आयोजन वर्की, सांसद सेवा संकल्प, और इंवेस्ट इंदौर के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य उन स्टार्टअप्स को प्रोत्साहन देना था, जिन्होंने अपने नवाचार और मेहनत से इंदौर का नाम देश और स्टार्टअप वर्ल्ड में रोशन किया है।
सम्मान प्राप्त करने के बाद हिमांशु चतुर्वेदी ने कार्यक्रम के आयोजकों, विशेष रूप से सावन लड्डा और इंदौर के सांसद शंकर लालवानी को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, “शहर के स्टार्टअप इकोसिस्टम को बढ़ावा देने के लिए यह सम्मान हमारी पूरी टीम के लिए प्रेरणा का स्रोत है। हम इस क्षेत्र में और योगदान देने का संकल्प लेते हैं।”
कार्यक्रम में इंदौर और आसपास के क्षेत्र के उद्योगपतियों, नवप्रवर्तकों और उद्यमियों ने हिस्सा लिया, जिससे यह कार्यक्रम स्टार्टअप इकोसिस्टम को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।
Related Posts
May 22, 2021 एलोपैथी पर सवाल खड़े कर फंसे बाबा रामदेव, आइएमए ने सरकार से की बाबा पर कार्रवाई की मांग
नई दिल्ली : अस्पतालों की भारी लूटखसोट, तमाम ट्रीटमेंट के दावे के बावजूद कोरोना से […]
February 16, 2025 चिकित्सक महासंघ की प्रदेश स्तरीय बैठक 16 फरवरी को भोपाल में होगी
इंदौर : लंबित विषयों - चिकित्सा व्यवस्था में सुधार और आगामी प्रस्तावित आंदोलन की […]
May 4, 2020 उज्जैन कलेक्टर बनाए गए आशीष सिंह, प्रतिभा पाल होंगी इंदौर की नई निगमायुक्त भोपाल : प्रदेश सरकार ने 4 आईएएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। उज्जैन कलेक्टर […]
August 17, 2022 आयुर्वेदिक कंपनी की एजेंसी दिलवाने के नाम पर की जा रही ठगी का पर्दाफाश
कंपनी के संचालकों व पांच महिलाओं सहित आठ गिरफ्तार।
क्राइम ब्रांच ने किया फर्जीवाड़े […]
March 23, 2023 श्रीराम जन्मोत्सव में राम नाम में भीगे भजनों से तृप्त हुए श्रोता
इंदौर : गुरुवार शाम राजेंद्र नगर राम मंदिर में शहर के युवा गायक कलाकारों ने अपनी […]
September 27, 2020 जैन संत विद्यासागरजी महाराज के जीवन पर होगा फ़िल्म का निर्माण
इंदौर : प्रख्यात जैनाचार्य विद्यासागर महाराज के बाल्यकाल से लेकर अब तक की प्रेरक जीवन […]
March 4, 2021 श्रेष्ठ परफॉर्मेंस देने वाले नगर निगमों की सूची में पहले नम्बर पर रहा इंदौर नगर निगम
नई दिल्ली : केंद्रीय आवास और शहरी मंत्रालय ने पहली बार देशभर के नगर निगमों की […]