आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाने वाली ग्रामीण महिलाओं का किया गया सम्मान

  
Last Updated:  March 9, 2022 " 03:40 am"

ग्रामीण स्टार्टअप का हुआ सम्मान।

9 महिलाओं को किया गया सम्मानित।

इंदौर : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर संस्था ‘लोक संस्कृति मंच’ द्वारा एक अनूठे सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मंच ने ग्रामीण क्षेत्र में काम करने वाली महिलाओं का अभिनंदन कर उन्हें ग्रामीण गौरव पुरस्कार ‘नारी कौशल सम्मान’ और ‘गौधन सम्मान’ प्रदान किए। ग्रामीण क्षेत्र में काम करने वाली महिलाओं और ग्रामीण स्टार्टअप्स
के लिए इसतरह का ये पहला आयोजन था।

स्टार्टअप्स शुरू कर रहीं हैं ग्रामीण महिलाएं।

इस अवसर पर सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि गांवों में महिलाओं द्वारा आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाए जा रहे हैं, ग्रामीण महिलाएं स्टार्टअप शुरू कर रही हैं। केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों से बहनें आत्मनिर्भर बन रही है। लोक संस्कृति मंच का प्रयास इन्हीं माताओं-बहनों के अथक प्रयासों का सम्मान करना है।

असंभव कुछ नहीं।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पद्मश्री भूरी बाई ने अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए कहा कि नारी अगर ठान ले तो अंसभव कुछ भी नहीं है।

लड़कियों को शिक्षित करें।

कार्यक्रम की विशेष अतिथि निगमायुक्त प्रतिभा पाल ने महिलाओं की शिक्षा पर ज़ोर देते हुए कहा कि बच्चियों को ज़रूर पढ़ाना चाहिए।

लोक संस्कृति मंच आत्मनिर्भर भारत प्रशिक्षण केंद्र की संचालिका एकता मेहता ने बताया कि ग्रामीण गौरव सम्मान के लिए 80 से ज़्यादा एंट्रीज आई थी जिसमें से जूरी ने 9 बहनों को पुरस्कार के लिए चुना है। जूरी सदस्यों में डॉ. छाया मिश्र, डॉ. मनीषा गौर और डॉ. दीपा व्यास शामिल थीं।

यह दिए गए सम्मान।

इनमें 4 महिलाओं को गौधन सम्मान, 4 महिलाओं को नारी कौशल सम्मान और 1 महिला को विशेष रुप से जीवदया पुरस्कार दिया गया।

कार्यक्रम के आयोजन में कंचन गिदवानी, चंद्रिका कुंभानी, ज्योति तोमर, रितेष पिपलिया, सुनैना बियाणी, किरण सूर्यवंशी, रचना छापेकर, पूजा मंडोवरा, दीपक लवंगड़े, सतीश शर्मा, विशाल गिदवानी, धर्मेश जागीरदार, नीलेश उपाध्याय, कमल गोस्वामी, मोहन राठौड़, संकल्प वर्मा आदि की प्रमुख भूमिका रही।

अवॉर्ड पाने वाली महिलाएं।

  1. अंगूरबाला धाकड़, गौधन सम्मान।
  2. रीटा प्रधान, गौधन सम्मान।
  3. डॉ सुनंदा यादव, गौधन सम्मान।
  4. रानी शर्मा, गौधन सम्मान।
  5. संतोष बाई, नारी कौशल।
  6. अनिता तंवर, नारी कौशल।
  7. कला बाई, नारी कौशल।
  8. मीना यादव, नारी कौशल।
  9. सुषमा पटेल, जीवदया पुरस्कार।
Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *