दिग्विजय सिंह की संदिग्ध गतिविधियों की एनआइए से कराए जांच, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने गृहमंत्री को पत्र लिखकर की मांग

  
Last Updated:  June 13, 2021 " 02:03 pm"

इंदौर : कांग्रेस के नेता दिग्विजय सिंह द्वारा एक पाकिस्तानी पत्रकार के साथ क्लब हाउस चैट में जम्मू- कश्मीर से हटाई गई धारा 370 को लेकर दिए गए बयान पर भारी बवाल मच गया है। बीजेपी नेता इसे देश विरोधी कृत्य बताते हुए दिग्विजय सिंह और कांग्रेस को जमकर लताड़ लगा रहे हैं। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने तो केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर दिग्विजय सिंह की गतिविधियों की जांच एनआईए से कराने की मांग की है।

देश विरोधी तत्वों के साथ है दिग्विजय सिंह की सांठगांठ..?

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने गृहमंत्री अमित शाह को भेजे गए पत्र में लिखा है कि दिग्विजय सिंह द्वारा पाकिस्तानी पत्रकार के साथ क्लब हाउस चैट में धारा 370 को हटाए जाने के फैसले पर पुनः विचार की बात कहना राष्ट्रविरोधी कृत्य है। ऐसा नहीं है कि दिग्विजय सिंह ने पहली बार ऐसा बयान दिया है। वे पहले भी देशविरोधी ताकतों और आतंकियों के पक्ष में खड़े हो चुके हैं। दिल्ली का बाटला हाउस कांड हो या 26/11 का आतंकी हमला, भारतीय सेना की एयर स्ट्राइक हो या पुलवामा आतंकी हमला, हर मामले में दिग्विजय सिंह के बयान पाकिस्तान और आतंकियों के प्रति सहानुभूतिपूर्ण रहे हैं। उनके बयानों से यह संदेह होता है उनके और भारत के दुश्मनों के बीच कोई अंतर संबंध है। वीडी शर्मा ने लिखा है कि दिग्विजय सिंह के बयान देश की एकता- अखंडता और संप्रभुता के लिए खतरा बन रहे हैं। भारत के दुश्मनों को प्रोत्साहित करने वाले बयान देकर दिग्विजय सिंह देश विरोधी काम कर रहे हैं। ऐसे में उनकी गतिविधियों की जांच एनआईए और अन्य सक्षम एजेंसियों से करवाई जानी चाहिए। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष शर्मा के मुताबिक दिग्विजय सिंह जैसे लोगों पर शिकंजा कसे जाने से अन्य देश विरोधी तत्वों पर लगाम कसने में मदद मिलेगी।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *