इंदौर : मप्र में होने वाले स्थानीय निकायों के चुनाव टलने के पूरे आसार नजर आ रहे हैं। दरअसल मप्र हाई कोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ के बाद अब इंदौर खंडपीठ ने भी नगर निगम, नगर पालिका व नगर पंचायतों के लिए 10 व 11 दिसंबर 2020 को जारी आरक्षण अधिसूचना पर रोक लगा दी है। इससे पहले शनिवार को ग्वालियर खंडपीठ ने भी इस पर रोक लगाते हुए कहा था कि शासन ने आरक्षण में रोटेशन प्रक्रिया का पालन नहीं किया है। ग्वालियर और इंदौर खंडपीठ के आदेश के बाद अब नगर निगम, नगर पालिका व नगर पंचायतों के चुनाव पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं।
सुप्रीम कोर्ट जाएगी सरकार।
मप्र सरकार के एक वरिष्ठ मंत्री की बात पर यकीन करें तो हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सरकार सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने जा रही है। मान भी लिया जाए कि सुप्रीम कोर्ट से मप्र सरकार को राहत मिल जाती है, बावजूद इसके फिलहाल निकाय चुनाव की संभावना कम ही नजर आ रही है।
अप्रैल- मई में होंगी बोर्ड परीक्षाएं।
निकाय चुनावों में ज्यादातर शिक्षकों की ही ड्यूटी लगाई जाती है, पर अप्रैल- मई माह में 10 वी 12 वी बोर्ड की परीक्षाएं होनेवाली हैं। जून से बारिश का सिलसिला लगभग शुरू हो जाता है, ऐसे में चुनाव आगामी अक्टूबर , नवम्बर तक टलने की संभावना ज्यादा नजर आ रही है।
Related Posts
May 18, 2022 लोक कल्याणकारी पत्रकार थे देवर्षि नारद, गलत ढंग से किया गया उनका चरित्र चित्रण
इंदौर : देवर्षि नारद ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार थे। हमने नारद के चरित्र का हमेशा गलत और […]
February 15, 2021 कोरोना संक्रमण में आया भारी उछाल, 5 फीसदी से ज्यादा मिले संक्रमित मरीज….!
इंदौर : शहर में कोरोना का संक्रमण एक बार फिर बढ़ने लगा है। बीते तीन दिनों से कोरोना के […]
March 27, 2021 उज्जैन में प्रारम्भ हुई समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद
उज्जैन : समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी शनिवार 27 मार्च से जिले में प्रारम्भ हो गई है। […]
February 26, 2021 गोडसे भक्त को कांग्रेस में शामिल करने पर भड़के अरुण यादव, कमलनाथ की मंशा पर उठाए सवाल.?
भोपाल : मध्य प्रदेश की सियासत में हिंदू महासभा से नाता रखने वाले बाबू लाल चौरसिया के […]
November 17, 2023 इंदौर जिले में मतदान को लेकर नजर आ रहा उत्साह, महिलाएं भी बड़ी संख्या में कर रहीं वोटिंग
दोपहर तीन बजे तक नौ विधानसभा सीटों पर औसत 53 प्रतिशत हुआ मतदान।
देपालपुर बना हुआ है […]
February 23, 2025 संस्कृति की अभिव्यक्ति का माध्यम है मातृभाषा
भाषा और संस्कृति हमें आपस में जोड़ती है।
भारतीय भाषा पर्व कार्यक्रम में बोले अतिथि […]
November 13, 2021 श्रेष्ठ रिपोर्टिंग और फोटोग्राफी स्पर्धाओं के विजेता विधानसभा अध्यक्ष के हाथों होंगे पुरस्कृत
इंदौर : प्रतिवर्ष आयोजित की जाने वाली गोपीकृष्ण गुप्ता स्मृति रिपोर्टिंग स्पर्धा की […]