क्षिप्रा एक्सप्रेस 20 फरवरी को निरस्त रहेगी।
इंदौर : उत्तर मध्ये रेलवे प्रयागराज मंडल में महाकुंभ मेला-2025 के कारण रतलाम मण्डल के विभिन्न स्टेशनों से होकर गुजरने वाली कुछ ट्रेने प्रभावित होगी। इनमें डॉ.अंबेडकर नगर से इंदौर होते हुए प्रयागराज जानेवाली प्रयागराज एक्सप्रेस और इंदौर – हावड़ा क्षिप्रा एक्सप्रेस शामिल हैं।
रतलाम मंडल के पीआरओ खेमराज मीना ने बताया कि 18 से 27 फरवरी 2025 तक डॉ. अंबेडकर नगर से प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 14115 डॉ. अंबेडकर नगर-प्रयागराज एक्सप्रेस खजुराहो स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी और खजुराहो से प्रयागराज के बीच निरस्त रहेगी।इसी तरह 19 से 28 फरवरी 2025 तक प्रयागराज जंक्शन से प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 14116 प्रयागराज -डॉ. अंबेडकरनगर एक्सप्रेस खजुराहो से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी तथा प्रयागराज से खजुराहो के मध्य निरस्त रहेगी। 20 फरवरी, 2025 को इंदौर से चलने वाली गाड़ी संख्या 22911 इंदौर – हावड़ा क्षिप्रा एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। 18 फरवरी को भी यह ट्रेन निरस्त रही थी।
20 एवं 22 फरवरी, 2025 को हावड़ा से चलने वाली गाड़ी संख्या 22912 हावड़ा – इंदौर क्षिप्रा एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
ट्रेनों की अद्यतन सूचना के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।
Related Posts
February 3, 2021 जरूरतमंद बुजुर्गों के उपचार के लिए निजी अस्पताल भी आए आगे, दो- दो बेड रखेंगे आरक्षित
इंदौर : जिले में जरूरतमंद वृद्धजनों के उपचार के लिए मानवीय संवेदना के साथ अनूठी पहल की […]
February 24, 2021 सिंधी कॉलोनी स्थित एक जनरल स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का माल जला
सिन्धी कालोंनी में गुरुकृपा जनरल स्टोर में भीषण आग लग गई। डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद […]
March 8, 2023 पौने दो लाख रुपए से अधिक कीमत के अवैध मादक पदार्थ के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर) की तस्करी करने वाले 02 […]
March 30, 2020 अरविंदो और एमआरटीबी अस्पताल में होगा कोरोना पीड़ितों का इलाज.. इंदौर : कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए जिला प्रशासन ने अस्पतालों को तीन श्रेणियों […]
October 5, 2022 विजयादशमी पर शहर भर में निकले संघ के पथ संचलन
बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय सहित कई नेताओं ने की पथ संचलन में […]
February 1, 2022 पीछे की चिंता, आगे की सोच का, हर मनभावन, राग अमन कल्याण का बजट- मालू
इंदौर : वरिष्ठ बीजेपी नेता गोविंद मालू ने केंद्रीय बजट को मनभावन बताते हुए कहा कि […]
June 17, 2023 हनुमंत वाहन पर विराजमान हो भ्रमण पर निकले प्रभु वेंकटेश
श्री ब्रम्होत्सव एवं रथयात्रा महोत्सव।
पंचामृत की सहस्त्रधारा से प्रभु वेंकटेश का […]