मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी के बयान पर साधा निशाना।
डॉ यादव ने पूछा, “लड़की हूं, लड़ सकती हूं” की बात करने वाली प्रियंका गाँधी कहा है..?
भोपाल : पूर्व मंत्री इमरती देवी के खिलाफ पीसीसी चीफ जीतू पटवारी की अवांछित टिप्पणी के विरोध में समूची बीजेपी पटवारी पर हमलावर हो गई है।मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने वरिष्ठ भाजपा नेत्री इमरती देवी पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के बयान पर कहा, “मुझे यह सुनकर दुख होता है कि कांग्रेस के नेता महिलाओं के बारे में कैसी बातें करते हैं। ये उनके लिए डूब मरने के बराबर है।”
उन्होंने कहा,अब प्रियंका गांधी कहां हैं जो “लड़की हूं, लड़ सकती हूं” की बात करती हैं? उन्हें अपने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पटवारी से इमरती देवी पर उनके बयान के बारे में जवाब तलब करना चाहिए।
पटवारी को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा, “महिलाओं का अपमान करना कांग्रेस का चरित्र है। उन्हें (जीतू पटवारी) को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। कांग्रेस को भी उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। मैं उनके बयान और व्यवहार की निंदा करता हूं।”
Related Posts
October 21, 2022 व्यापारी के गोदामों में भरा गरीबों का 6 सौ कट्टे चांवल और अन्य खाद्य सामग्री जब्त
सार्वजनिक वितरण प्रणाली के चावल की कालाबाजारी करने पर 600 चावल के कट्टे जब्त।
इंदौर […]
May 18, 2021 महिला मित्र की खुदकुशी के मामले में उमंग सिंघार पर मामला दर्ज
भोपाल : पूर्व मंत्री उमंग सिंघार के खिलाफ पुलिस ने आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का […]
May 10, 2023 नेशनल लोक अदालत में संपत्ति व जलकर के अधिभार में दी जाएगी छूट
इन्दौर : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा देशभर में 13 मई 2023 शनिवार को […]
December 13, 2018 सीएम के लिए कमलनाथ का नाम तय..! नई दिल्ली: कांग्रेस ने सरकार बनाने लायक बहुमत तो जुटा लिया पर अपना सीएम चुनने में उसके […]
October 2, 2021 ठेलों पर ध्वनि विस्तारक यन्त्र लगाकर सामान बेचने पर प्रतिबंध
इंदौर : प्रभारी कलेक्टर प्रतिभा पाल ने ठेलों पर ध्वनि विस्तारक यंत्रों के जरिए सब्जी, […]
November 5, 2021 आस्था और उल्लास के साथ मनाई गई दीपावली, घर- घर की गई माता महालक्ष्मी की अगवानी, रोशनी से जगमगाया समूचा शहर
इंदौर : रोशनाई का महापर्व दीपावली गुरुवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समूचे शहर में […]
September 23, 2021 पटवारी और सहकारिता अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाए
इंदौर : लोकायुक्त पुलिस ने दो स्थानों पर रिश्वतखोर अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की। […]