इंदौर : कोरोना संक्रमण के आंकड़े अब 4 सौ से साढ़े 4 सौ के बीच सामने आ रहे हैं। सोमवार को टेस्टिंग के अनुपात में 9 फीसदी से कम मामले संक्रमित पाए गए। इससे यह उम्मीद जताई जा रही है कि आनेवाले दिनों में कोरोना संक्रमण का प्रकोप और कम हो सकता है।हालांकि संक्रमण से होनेवाली मौतों पर लगाम नहीं लग पा रही है।
419 नए संक्रमित मरीज पाए गए।
सोमवार 14 दिसम्बर को 2309 सैम्पल जांच हेतु भेजे गए। रेपिड एंटीजन मिलाकर 4772 सैम्पलों की जांच की गई। 4325 निगेटिव पाए गए। 419 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 22 रिपीट पॉजिटिव मिले जबकि 6 सैम्पल खारिज किए गए। आज दिनांक तक की बात करें तो 582815 सैम्पलों की जांच की गई है। 49518 संक्रमित पाए गए। हालांकि करीब 88 फीसदी मरीज ठीक हो चुके हैं।
4 मरीजों की साँसों ने छोड़ा साथ।
सोमवार को 4 और मरीजों की सांसें कोरोना ने छीन ली। इन्हें मिलाकर अबतक 818 मरीज कोरोना संक्रमण के चलते अपनी जान गंवा चुके हैं।
388 मरीजों ने संक्रमण से पाई मुक्ति।
सोमवार को नए संक्रमित और डिस्चार्ज होने वाले मरीजों का अंतर बेहद कम रहा। 419 नए संक्रमित मिले तो 388 मरीज कोरोना से ठीक होकर घर लौटे। इसी के साथ अब तक कुल 44261 मरीज कोरोना को हराने में कामयाब हो चुके हैं। 4439 का इलाज फिलहाल चल रहा है।
Related Posts
April 28, 2024 कई आतंकियों को फांसी के तख्ते तक पहुंचाने वाले उज्ज्वल निकम लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे
बीजेपी ने उत्तर - मध्य मुंबई से बनाया प्रत्याशी।
मुंबई : कसाब सहित कई आतंकियों को […]
July 14, 2022 राष्ट्रपति के निर्वाचन के लिए मतदान सामग्री भोपाल पहुंची, 18 को होगा मतदान
भोपाल : भारत के 16वें राष्ट्रपति पद के निर्वाचन के लिए मतपेटी, मतपत्र एवं अन्य निर्वाचन […]
July 8, 2023 सीएम शिवराज ने राष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी मीनू को सम्मानित किया
पीआईईएमआर की छात्रा है मीनू चौहान।
प्रेस्टीज परिवार ने मीनू चौहान को दी […]
January 1, 2019 जिला स्तर पर होगा समस्याओं का निराकरण- मोहंती इंदौर: मप्र के नए मुख्य सचिव एसआर मोहंती ने नए साल के पहले दिन पदभार ग्रहण कर लिया। इस […]
July 31, 2021 ब्रांडेड नाम से बिक रही नकली मिलावटी शराब पीने से हुई 5 मौतें, एसपी पश्चिम ने जताई आशंका…!
इंदौर : पुलिस अब ये मान रही है कि शहर में ब्रांडेड नाम से अवैध सस्ती मिलावटी शराब […]
October 12, 2021 मामूली विवाद में चाकू से प्राणघातक हमला करने वाले आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : चाकू मारकर हत्या के प्रयास के अज्ञात आरोपी 24 घंटे के अंदर पकड़ा गए।द्वारकापुरी […]
May 14, 2020 रणदिवे और सोनकर ने ग्रहण किया बीजेपी नगर व जिलाध्यक्ष का पदभार इंदौर : नवनियुक्त भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे एवं जिला अध्यक्ष राजेश सोनकर ने गुरुवार […]