छत्तीसगढ़ में दो चरणों में 07 और 17 नवंबर को मतदान होगा।
मिजोरम में 07 नवंबर को वोटिंग होगी।
राजस्थान में 23 नवंबर को होगा मतदान।
तेलंगाना में 30 नवंबर को वोट डाले जाएंगे।
सभी पांच राज्यों में 03 दिसंबर को होगी मतगणना।
नई दिल्ली : भारत निर्वाचन आयोग ने मप्र, छत्तीसगढ़ और राजस्थान सहित पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने चुनाव की तारीखों का ऐलान किया। इसी के साथ इन राज्यों में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई है। मुख्य चुनाव आयुक्त के अनुसार पांच राज्यों की 679 सीटों पर विधानसभा चुनाव होने का रहे हैं। कुल 16 करोड़ से अधिक मतदाता इन चुनावों में मतदान करेंगे।
मप्र में 17 नवंबर को होगा मतदान।
मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि मप्र में 230 विधानसभा सीटों पर कुल 5.60 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान एक ही चरण में 17 नवंबर को होगा। अन्य राज्यों में छत्तीसगढ़ में दो चरणों में 07 और 17 नवंबर को, राजस्थान में 23 नवंबर को, मिजोरम में 07 नवंबर को और तेलंगाना में 30 नवंबर को मतदान होगा।
सभी पांच राज्यों में 03 दिसंबर को मतगणना होगी।









