जिला जेल मुरैना से सोमवार को दो कैदी दीवार तोड़कर भाग निकले।
कैदियों के नाम ओमप्रकाश जाट और अनिल धनेला है।
इन पर ये दोनों हत्या, लूट और दुष्कर्म के मामलों में जेल में कैद थे।
जानकारी के मुताबिक जेल के अंदर दोपहर में कैदियों की होने वाली गिनती से पहले ही ये दोनों भाग निकले।
जेल प्रशासन ने जेल परिसर में खोज करने के बाद जब दीवार में बड़ा छेद देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी।
पुलिस भागे हुए कैदियों की तलाश में जुट गई है। इस मामले में जेल प्रशासन पर भी लापरवाही के सवाल उठ रहे हैं। कैदियों के फरार होने के मामले में चार प्रहरियों ब्रजेंद्र परमार, फूलसिंह कुशवाह, राम अवतार और दाताराम को निलंबित कर दिया गया है।
कैदियों को दीवार में गड्ढा करके भागने में कई दिनों का समय लगा होगा, इस बीच बैरकों की चेकिंग नहीं की गई।
भोपाल सेंट्रल जेल से सिमी के आतंकियों के फरार होने के बाद से प्रदेश की सभी जेलों में कैदियों को मिलने वाले सामान पर निमय सख्त कर दिए गए थे।
Related Posts
April 12, 2020 इंदौर में कोरोना संक्रमित 32 नए मरीज पाए गए, कुल हुए 281 इंदौर : कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या तीन सौ के करीब पहुंच गई है। इंदौर के मेडिकल […]
September 2, 2019 पालकी में विराजित होकर राजबाड़ा पहुंचे शाही गणेश इंदौर : मराठा साम्राज्य का हिस्सा रहे इंदौर में गणेशोत्सव मनाने की परम्परा सैकड़ों सालों […]
October 23, 2020 अद्भत, विलक्षण, करिश्मासाज सिराज..!
♦️ नरेंद्र भाले ♦️
देर रात नींद नहीं आ रही थी। टहलने निकल गया। सुनसान रास्ते पर […]
September 23, 2023 नो कार डे पर साइकिल से दफ्तर पहुंचे पुलिस आयुक्त और अन्य अधिकारी
इंदौर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भी साइकिल अथवा लोक परिवहन वाहनों का […]
January 3, 2024 ट्रक ड्राइवर के प्रति अभद्र भाषा का इस्तेमाल करना पड़ा महंगा
मुख्यमंत्री ने शाजापुर कलेक्टर को हटाया।
भोपाल : हड़ताली ट्रक ड्राइवर के लिए अभद्र […]
June 30, 2022 उदयपुर हत्याकांड के खिलाफ हिंदूवादी संगठन उतरे सड़कों पर, फांसी की मांग को लेकर हत्यारों के फूंके पुतले
इंदौर : उदयपुर में कट्टरपंथियों द्वारा हिंदू टेलर कारोबारी की बर्बर हत्या से समूचे देश […]
March 3, 2022 उधारी चुकाने के लिए व्यापारी बना चोर, साथियों के साथ कपड़े की दुकान पर किया था हाथ साफ..!
इंदौर : क्लॉथ मार्केट में कपड़े की दुकान से कपड़े चोरी करने वाले आरोपी, चोरी किए सामान […]