इंदौर : विद्युत मंडल के कर्मचारियों ने अपनी मनमानी से RNT मार्ग VIP रोड पर झाबुआ टॉवर स्थित 50 वर्ष पुराने वृक्ष को काट दिया।
विद्युत कर्मचारियों की मनमानी से टूटा मुख्य गेट।
बिजली विभाग के कर्मचारियों द्वारा मनमाने ढंग से काटा गया बरसों पुराना पेड़ झाबुआ टावर रहवासी बिल्डिंग के गेट पर जा गिरा। इससे मुख्य गेट टूट गया। इसी के साथ रेलिंग और बाउंड्रीवाल भी क्षतिग्रस्त हो गए।इससे झाबुआ टॉवर के रहवासियों को करीब 75,000 रुपये का नुकसान हो गया।
बिना अनुमति काटा पेड़।
झाबुआ टॉवर के रहवासियों का कहना है कि 50 वर्ष पुराना नीम का पेड़ उनकी आस्था का केंद्र था। बिजली की लाइनों के पास आनेवाली पेड़ की शाखाओं को काटा जा सकता था। लेकिन विद्युत वितरण के कर्मचारियों ने वृक्ष के बड़े हिस्से को बिना अनुमति के मनमाने ढंग से काट दिया। मना करने के मना करने के बावजूद उन्होंने ये हरकत की। रहवासियों का आरोप है कि विद्युत कम्पनी के कर्मचारियों ने उनके व मल्टी के सुरक्षा गार्ड के साथ अभद्रता भी की।यही नहीं वे पेड़ की लकड़ी भी अपने साथ ले गए।
झाबुआ टॉवर के रहवासियों ने विद्युत कर्मचारियों की मनमानी और अभद्रता पर कड़ा एतराज जताते हुए उनके खिलाफ न्यायालय का दरवाजा खटखटाने की बात कही है।
Related Posts
April 26, 2025 05 जून को दक्षिण दर्शन यात्रा पर रवाना होगी आईआरसीटीसी की भारत गौरव पर्यटक ट्रेन
रामेश्वर, मदुरई, कन्याकुमारी और त्रिवेंद्रम के दर्शनीय स्थलों का तीर्थयात्रियों को […]
April 13, 2019 कांग्रेस की सूची में राजूखेड़ी का नाम नहीं, इंदौर को लेकर असमंजस बरकरार नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने प्रत्याशियों की एक और सूची जारी की है। 18 […]
March 12, 2025 उपग्रह आधारित इंटरनेट सेवाओं के लिए जियो ने स्पेसएक्स से मिलाया हाथ
दुर्गम व दूर-दराज के इलाकों में भी मिलेगी कनेक्टिविटी।
मुंबई : मुकेश अंबानी के जियो […]
April 18, 2021 कलेक्टर ने अस्पताल संचालकों को दी हिदायत, निर्धारित दरों पर ही करें मरीजों का इलाज
इंदौर : कलेक्टर मनीष सिंह ने कोरोना का इलाज कर रहे प्रायवेट अस्पतालों के संचालकों को […]
April 13, 2022 लाखों क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, गाँधीजी को लेकर दिए बयान पर हूं कायम- कालीचरण महाराज
इंदौर : आजादी किसी एक व्यक्ति की वजह से नहीं मिली। महाराणा प्रताप, छत्रपति शिवाजी और […]
April 25, 2021 दो दिवंगत पत्रकार साथियों के परिजनों को इंदौर प्रेस क्लब उपलब्ध कराएगा आर्थिक सहायता
इंदौर : दो दिवंगत पत्रकार साथी राजेश मिश्रा और जी एस यादव के परिजनों को इंदौर प्रेस […]
June 12, 2020 कोरोना के 50 नए मरीज मिले, 55 डिस्चार्ज होकर घर लौटे इंदौर : कोरोना संक्रमण के मामले शहर में निरन्तर मिल रहे हैं पर उनकी संख्या, कुल टेस्ट […]