10 हजार रुपए का लगाया गया जुर्माना।
शासकीय कार्य में बाधा डालने का माना गया दोषी।
इंदौर : राऊ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक जीतू पटवारी को शासकीय कार्य में बाधा डालने के मामले में एक वर्ष के कारावास और 10 हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया है। ये मामला 13 साल पहले राजगढ़ में हुए एक प्रदर्शन से जुड़ा है।कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी उक्त प्रदर्शन में शामिल थे।
वर्ष 2010 में राजगढ़ में हुए प्रदर्शन मेें कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी भाग लेने गए थे। प्रदर्शन भाजपा सरकार के खिलाफ किया गया था। पटवारी सहित 17 लोगों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने, बलवा, सरकारी संपत्ति को नुकसान सहित अन्य धारा में केस दर्ज हुआ था। इस मामले में भोपाल की एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई चल रही थी।कोर्ट ने विधायक जीतू पटवारी सहित तीन लोगों को शासकीय कार्य में बाधा डालने का दोषी करार देते एक वर्ष की सजा और 10 हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया। कोर्ट ने जब सजा सुनाई तब विधायक पटवारी, विधायक कुणाल चौधरी व उनके अन्य समर्थक भी मौजूद थे।
Related Posts
April 10, 2021 साड़ियों के शो रूम में भीषण आग, टीआई शर्मा ने बचाई 5 लोगों की जान
इंदौर : जंजीरवाला चौराहा स्थित साड़ियों के शो रूम कलान्या में शुक्रवार शाम आग लग गई। आग […]
May 6, 2023 राजीनामें के बाद घर लौटा परिवार, तो गोलियों से भून दिया
तीन महिलाओं सहित छह लोगों की मौत।
10 साल पहले परिवार में हुई दो लोगों की हत्या का […]
August 19, 2025 मंत्री, महापौर, सांसद सफाई अभियान में हुए शामिल, लगाई राजवाड़ा क्षेत्र में झाड़ू ।
इंदौर : गोगानवमी उत्सव के चलते नगर निगम इंदौर के सभी सफाई मित्र सोमवार को अवकाश पर रहे। […]
August 18, 2023 अजय जैन ‘विकल्प’ अ.भा. नारद मुनि पुरस्कार से सम्मानित
इन्दौर : साहित्य अकादमी म.प्र. द्वारा रवींद्र भवन सभागार (भोपाल) में आयोजित अलंकरण […]
March 12, 2025 अधोसंरचना के लिए बड़ी राशि के प्रावधान का सबसे अधिक इंदौर को मिलेगा लाभ : लालवानी
इंदौर : सांसद शंकर लालवानी ने मप्र के बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे जनता को राहत देने […]
May 25, 2020 घरेलू उड़ानों का शुरू हुआ परिचालन, 7 वर्षीय बालक ने भी किया दिल्ली से बंगलुरु तक हवाई सफर बंगलुरु : देश में करीब दो महीने बाद घरेलू उड़ान सेवाएं शुरू हो गई हैं। इस बीच एक 7 साल […]
October 3, 2022 नकबजनी और वाहन चोरी करनेवाले गिरोह का पर्दाफाश,आठ लाख का माल बरामद
इंदौर : नकबजनी एवं वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाली शातिर गैंग के 04 आरोपी, […]