इंदौर : सी.ए.पी.टी. (सेन्ट्रल एकेडमी फॉर पुलिस ट्रेनिंग), भोपाल में 23 मार्च को अभियोजन अधिकारियों की तृतीय नेशनल ऑनलाइन कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन विजय यादव (भा.पु.से.), महानिदेशक/संचालक लोक अभियोजन म.प्र. द्वारा किया गया। अपने उद्बोधन में उन्होंने लोक अभियोजकों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें न्याय व्यवस्था का अति महत्वपूर्ण अंग बताया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।उन्होंने कहा कि अभियोजन, पुलिस और न्यायपॉलिका के बीच पुल का काम करता है। इस मौके पर पवन श्रीवास्तव (भा.पु.से.), संचालक सी.ए.पी.टी. भोपाल भी उपस्थित रहे। कॉन्फ्रेंस में राष्ट्रीय स्तर से अभियोजन विभाग के संचालक एवं अन्य चयनित अधिकारियों ने भाग लिया।
नेशनल कॉन्फ्रेंस का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है। पूर्व में सी.ए.पी.टी. भोपाल द्वारा दो नेशनल कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जा चुका है, वर्तमान कोविड-19 की विषम परिस्थितियों को देखते हुए इस कॉन्फ्रेंस का आयोजन पूर्वानुसार फिजिकल न किया जाकर ऑनलाइन किया गया।
Related Posts
August 11, 2021 इंदौर को आसपास के शहरों से जोड़ने के लिए रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम की लालवानी ने केंद्रीय मंत्री के समक्ष उठाई मांग
इंदौर : सांसद शंकर लालवानी ने इंदौर और आसपास के शहरों के लिए रीजनल रैपिड ट्रांजिट […]
July 27, 2022 चाकू दिखाकर युवती पर शादी के लिए दबाव बना रहा युवक गिरफ्तार
इंदौर : एमआईजी थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा युवती को चाकू दिखाकर धमकाने का वीडियो […]
October 27, 2023 गुरुवार को 16 प्रत्याशियों ने भरे नामांकन
इंदौर : इंदौर जिले में विधानसभा निर्वाचन के लिये नामांकन पत्र दाखिल करने का सिलसिला […]
July 28, 2024 अहिल्योत्सव के तहत विधानसभा एक के सभी वार्डों में किया गया पौधरोपण
इंदौर : देवी अहिल्याबाई होलकर की 229 वी पुण्यतिथि के सिलसिले में अहिल्योत्सव समिति के […]
July 27, 2025 ट्रैफिक सुधार के प्रति जागरूकता लाने के लिए निकाली गई बाइक रैली
महापौर पुष्यमित्र भार्गव और विधायक रमेश मेंदोला ने बाइक चलाकर दिया संदेश।
इंदौर : […]
January 23, 2024 तुलसी नगर सरस्वती मंदिर में भजन, महाआरती और 56 भोग के हुए आयोजन
श्रद्धालु रामभक्ति में झूम उठे।
इंदौर: अयोध्या में भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा […]
September 12, 2022 बीजेपी प्रवक्ता उमेश शर्मा का निधन, मुख्यमंत्री सहित तमाम नेताओं ने अर्पित किए श्रद्धासुमन
इंदौर : बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता, प्रखर वक्ता उमेश शर्मा का दिल का दौरा पड़ने से निधन […]