इंदौर : जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की तादाद में बीते दो- तीन दिनों से कमीं दर्ज की जा रही है। हालांकि टेस्टिंग के अनुपात में देखें तो खतरा बरकरार है। शुक्रवार की ही बात करें तो 13 फीसदी नए संक्रमित पाए गए हैं। राहत की बात ये जरूर है कि ज्यादातर मरीज ठीक हो रहे हैं और कोविड अस्पतालों में अब बेड आसानी से उपलब्ध हो रहे हैं।
312 नए पॉजिटिव पाए गए।
शुक्रवार को 1600 सैम्पल लिए गए, 2427 सैम्पलों की जांच की गई। 2103 सैम्पल निगेटिव पाए गए जबकि 312 में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई।
इंदौर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रवीण जड़िया ने बताया कि इंदौर जिले में अब तक 347647 कोरोना सैम्पल टेस्ट किए जा चुके हैं। जिनमें से कोरोना पॉजिटिव मरीजो की संख्या 31408 पाई गई है।
अब तक 655 ने गंवाई जान।
डॉ. जड़िया ने बताया कि इंदौर जिले में शुक्रवार को कोरोना की वजह से 1 और मरीज की मौत हो गई। इसे मिलाकर अब तक 655 लोगों की जानें जा चुकी हैं।
107 मरीजों को किया गया डिस्चार्ज।
शुक्रवार को कोरोना से स्वस्थ हुए 107 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। इन्हें मिलाकर अब तक जिले में 26981 मरीज कोरोना से निजात पाकर स्वस्थ हो चुके हैं। कोविड अस्पतालों में 3772 कोरोना पॉजिटिव मरीजों का अभी भी उपचार चल रहा है।
Related Posts
October 21, 2022 व्यापारी के गोदामों में भरा गरीबों का 6 सौ कट्टे चांवल और अन्य खाद्य सामग्री जब्त
सार्वजनिक वितरण प्रणाली के चावल की कालाबाजारी करने पर 600 चावल के कट्टे जब्त।
इंदौर […]
October 2, 2023 कबीर कैफे बैंड की प्रस्तुति के साथ इंदौर लिटरेचर फेस्टिवल का समापन
डिजिटलाइजेशन किताबों को रिप्लेस नहीं कर सकता।
जीवन में इमोशन नहीं होंगे तो जिंदगी […]
March 27, 2023 इंदौर प्रेस क्लब ने अपने दिवंगत साथियों को किया नमन
वरिष्ठ पत्रकार पद्मश्री अभय छजलानी, वेदप्रताप वैदिक, सूर्यप्रकाश चतुर्वेदी, श्रीकृष्ण […]
July 3, 2022 शांति अभिषेक के साथ ब्रह्मोत्सव और रथयात्रा महोत्सव का समापन
वर्ष भर सुख,समृद्धि और यदि कुछ गलतियां हुई उसकी क्षमा याचना की कामना से […]
March 6, 2017 BMC मेयर के चुनाव में BJP नहीं लेगी हिस्सा, शिवसेना का रास्ता साफ मुंबई। मुंबई मेयर के रूप में शिवसेना के उम्मीदवार की ताजपोशी का रास्ता साफ हो गया है. […]
April 20, 2021 रेमडेसीवीर की कालाबाजारी रोकने के लिए क्राइम ब्रांच ने जारी किया हेल्पलाइन नम्बर
इंदौर : कोरोना महामारी के दौर में कोरोना के इलाज के लिए इस्तेमाल होने वाले रेमडेसीविर […]
May 29, 2020 एडीएम ने खुद धूप में खड़े रहकर दिया प्रशिक्षण इंदौर : जिला प्रशासन अब शहरी क्षेत्र में कोरोना संक्रमण सर्वे, पहले से हटकर करने वाला […]