इन्दौर : मध्य प्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने अपने आदेश में संशोधन करते हुए नगर निगम इंदौर के निलंबित अधीक्षण यंत्री हरभजन सिंह को निलंबन अवधि के दौरान उनके मूल निकाय नगर पालिक निगम रीवा में पदस्थ किया। हरभजन सिंह नगर पालिक निगम इंदौर में प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ थे। इस आदेश के अनुपालन में शुक्रवार को निलंबित अधीक्षण यंत्री हरभजन सिंह को इंदौर नगर निगम से कार्यमुक्त कर दिया गया।
निगम आयुक्त ने दिए थे विभागीय जांच के आदेश।
आपको बता दें कि संभागायुक्त एवं प्रशासक, डाॅ पवन कुमार शर्मा के निर्देश पर आयुक्त प्रतिभा पाल ने प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ हरभजनसिंह द्वारा निगम में पदस्थ रहने के दौरान उनके खिलाफ विभिन्न समाचार पत्रों, इलेक्ट्राॅनिक मीडिया और सोशल मीडिया में उपलब्ध वीडियो के आधार पर विभागीय जांच बिठाई की गई थी।
हरभजन सिंह को किया था निलंबित।
आयुक्त प्रतिभा पाल ने विभागीय जांच में हरभजन सिंह पर आरोपों की गंभीरता को देखते हुए उन्हें निलंबित कर निंलबन अवधि में उनका मुख्यालय ट्रेचिंग ग्राउण्ड किया था।
प्रशासक ने मुख्यालय परिवर्तन हेतु शासन को भेजा था पत्र।
संभागायुक्त एवं प्रशासक डाॅ पवन कुमार शर्मा ने प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए निंलबन काल में हरभजनसिंह का मुख्यालय परिवर्तित करने हेतु म.प्र. शासन को पत्र प्रेषित किया था।
Related Posts
August 22, 2020 कोरोना के प्रकोप और बरसती आसमानी आफत के बीच घर- घर की गई बप्पा की अगवानी इंदौर : कोरोना के कहर और मुसीबत का सबब बनीं बारिश के बीच गणपति बप्पा शनिवार को घर- घर […]
October 20, 2018 विजयादशमी पर आरएसएस के निकले पथ संचलन इंदौर: बुराई पर अच्छाई की विजय के पर्व विजयादशमी पर आरएसएस ने शहर के 30 स्थानों से पथ […]
March 13, 2025 एक महिला संभालती है मालवा मिल मुक्तिधाम का मैनेजमेंट..!
आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने से लेकर दाह संस्कार ठीक से हो जाए, इसका भी रखती हैं […]
June 22, 2022 अवैध रूप से गैस रिफिलिंग करते पकड़ाए दो आरोपी, 43 गैस सिलेंडर जब्त
इंदौर : अवैध रुप से गैस सिलेंडर का भंडारण एवं व्यापार करने वाले दो आरोपी, पुलिस थाना […]
January 8, 2021 सीएम शिवराज ने राजधानी के पत्रकारों को कराया सहभोज, माफिया के खिलाफ कार्रवाई के लिए किया गया सीएम का सम्मान
भोपाल : पत्रकार बिरादरी के प्रति सीएम शिवराज सिंह चौहान हमेशा सकारात्मक और सहयोगी […]
February 9, 2023 गोलीकांड में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत
युवती को बचाने आगे आने पर सिरफिरे आशिक ने मारी थी गोली।
रेलवे स्टेशन परिसर में घटित […]
April 12, 2023 14 सौ से अधिक कुएं – बावड़ियों का रिकॉर्ड ही निगम के पास मौजूद नहीं..!
सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने बावड़ी हादसे का दिखाया सच।
130 बगीचों पर बन चुकी […]