इंदौर : बिना कार्यपूर्णता व अधिभोग प्रमाण पत्र प्राप्त किए भवन का व्यावसायिक उपयोग करने पर 3 हजार स्के.फीट पर बने जी प्लस 2 भवन को सील नगर निगम के अमले ने सील कर दिया।
भवन अधिकारी जोन क्रमांक 08 गजल खन्ना ने बताया कि एलआईजी लिंक रोड पर नवीन जैन व अन्य को छोटी खजरानी खसरा क्रमांक 395/2 पर स्वयं के आवास हेतु आवासीय अनुमति दी गई थी, जिनके द्वारा भवन अनुज्ञा के विपरित बिना कार्यपूर्णता एवं अधिभोग प्रमाण पत्र के संपूर्ण भवन का वाणिज्य उपयोग किया जा रहा है। बिना अनुमति के टीन शेड के माध्यम से अतिरिक्त तल का भी निर्माण किया जाकर रेस्टोरेन्ट का संचालन किया जा रहा था। इस पर नगर निगम भवन द्वारा 3 हजार स्के.फीट पर जी प्लस 2 पर बने इस भवन को सील करने की कार्रवाई की गई।
इस दौरान भवन अधिकारी के गजल खन्ना के साथ भवन निरीक्षक सत्येन्द्र राजपूत व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
Related Posts
February 23, 2022 संगीन अपराधों में फरार इनामी बदमाश गिरफ्तार
इंदौर : हत्या के प्रयास व डकैती की योजना जैसे गंभीर अपराधों में फरार इनामी आरोपी, […]
December 11, 2020 मौसम में घुली ठंडक को देखते हुए निगमायुक्त ने दिए अलाव जलाने के निर्देश
इन्दौर : निगम आयुक्त प्रतिभा पाल ने मावठा गिरने से मौसम में आए बदलाव को देखते हुए समस्त […]
May 6, 2021 संजय शुक्ला के आरोपों पर बीजेपी का पलटवार, रेमडेसीवीर की आपूर्ति रोकने की साजिश रचने का लगाया आरोप
इंदौर : कांग्रेस के विधायक संजय शुक्ला द्वारा कोरोना महामारीं के चलते बीजेपी नेताओं पर […]
June 20, 2021 जिला टेबल टेनिस संगठन के आलोक खरे अध्यक्ष, नीलेश वेद सचिव चुने गए
इंदौर : स्थानीय अभय प्रशाल में संपन्न हुई इंदौर जिला टेबल टेनिस संगठन की साधारण सभा में […]
August 11, 2017 जोधपुर में एक्सीडेंट में इंदौर के एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत इंदौर स्कीम नंबर 71 में रहने वाले एक ही परिवार के 5 सदस्यों की कल देर रात को जोधपुर में […]
June 11, 2020 निगमकर्मी के हत्यारे का अवैध निर्माण रिमूवल गैंग ने किया ध्वस्त इंदौर : नगर निगम ने गुरुवार को दो बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पहली कार्रवाई सराफा बाजार […]
May 2, 2020 सैम्पल्स की जांच में 5 फीसदी से भी कम हुई कोरोना संक्रमितों की संख्या.. इंदौर : कोरोना संक्रमण से ग्रसित मरीजों की संख्या में उल्लेखनीय कमीं आई है। पहले सैम्पल […]