(प्रवीण खारीवाल) शुक्रवार का दिन वर्ष का सबसे छोटा दिन रहा। इंदौर में यह दिन सूर्योदय से सूर्यास्त के बीच केवल 10 घंटे 42 मिनट का रहा। इस सबसे छोटे दिन को प्रकृति ने अपने अनूठे अंदाज में मानो किसी उत्सव की तरह मनाया।
सुबह जब आसमान में बादल छाए रहे, तो सूरज ने आकर उनके बीच अपनी लालिमा फैला दी। इससे नजारा ऐसा बना मानों रुई के फाहों के बीच किसी ने सिंदूरी रोशनी का तिलिस्म रच दिया हो। जे सुबह जल्दी उठते है, उन्होंने इस अद्भुत और अलौकिक दृश्य को देखने का सौभाग्य पाया। धीरे-धीरे सूरज चढ़ गया और आसमान का सिंदूरी रंग पहले घुसर और फिर सफेद रंग में बदल गया।
दिन पूरा गुजरा और फिर शाम अपने लाव-लश्कर के साथ चली आई। अब फिर सूरज द्वारा आसमान के ललाट पर रोली-चंदन लगाने का समय था। फिर लालिमा फैली, फिर बादलों ने सिंदूरी रंग ओढ़ा और इस तरह शुक्रवार की शाम मानो इस वर्ष की सबसे सुंदर शाम बन गई। शुक्रवार की सुबह और शाम ने मिलकर इंदौर के ललाट पर जो रंग मला, उसने शहर को आनंद, पविकता और उल्लास से भर दिया। यह दृश्य देख इंदौर का मन स्वतः गुनगुना उठा – ये कौन चित्रकार है…।
फ़ोटो:प्रफुल्ल चौरसिया “आशु”
Related Posts
July 17, 2024 पौधरोपण में विश्व पटल पर दर्ज हुआ इंदौर का नाम
रेवती रेंज क्षेत्र में 24 घंटे में 12 लाख 68 हजार पौधे रोपकर बनाया विश्व […]
February 29, 2024 प्रधानमंत्री मोदी ने मप्र में 17 हजार करोड़ रूपए की विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास व लोकार्पण
इंदौर संभाग के जिलों को सिंचाई, पेयजल, उद्योग आदि क्षेत्र में दी बड़ी सौगातें।
इंदौर […]
May 20, 2024 फर्जी बिलों के जरिए नगर निगम में करोड़ों का घोटाला शहर के माथे पर कलंक
नगर निगम के महाघोटाले के दोषियों को मिले कड़ी सज़ा, शहर का पैसा वसूला जाए।
स्टेट […]
February 25, 2024 हार्ट अटैक आने पर सीपीआर देकर बचाई जा सकती है व्यक्ति की जान
माधव सृष्टि चमेली देवी मेडिकल सेंटर में मरीज व परिजनों को लाइव डेमो के जरिए दिया गया […]
April 26, 2018 राखी सावंत ने आसाराम की सजा पर जताई खुशी बॉलीवुड एक्टर राखी सावंत ने आशाराम को एक नाबालिक लड़की के साथ रेप करने की जुर्म में मिली […]
May 28, 2024 पर्यावरण दिवस से गंगा दशमी तक चलेगा जलस्रोतों के संरक्षण का अभियान
जनभागीदारी से होगी नदी, कुएं, तालाब, बावड़ियां आदि की सफाई।
जनप्रतिनिधियों के […]
December 1, 2024 विद्याधर एवं ज्वालाप्रसाद शुक्ला स्मृति सम्मान से नवाजे गए वरिष्ठ व सक्रिय पत्रकार
छायाचित्र प्रतियोगिता के विजेता भी हुए पुरस्कृत।
इंदौर : वरिष्ठ पत्रकार विद्याधर […]