समाज को जोड़ने व संस्कारित करने का काम महिलाएं करती हैं : सांसद कविता पाटीदार

  
Last Updated:  March 3, 2024 " 10:30 pm"

मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने 51 महिलाओं को सम्मानित किया।

इंदौर : समाज को जोड़ने और संस्कार देने का कार्य महिलाएं करती हैं, अत: महिलाओं का सम्मान कर समाज अपना ऋण उतारें।

ये विचार राज्य सभा सांसद कविता पाटीदार के हैं, जो उन्होंने जाल सभागृह में आयोजित नारी शक्ति अवार्ड समारोह मे अतिथि बतौर व्यक्त किए। विश्व महिला दिवस के उपलक्ष्य में यह आयोजन मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ इंदौर जिला इकाई ने किया था।

यह जानकारी देते हुए संघ के जिला अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह थनवार और मीडिया प्रभारी प्रवीण जोशी ने बताया कि शिक्षा, चिकित्सा,कला,पत्रकारिता, साहित्य,समाज सेवा आदि क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 51 महिलाओं को ट्रॉफी, दुपट्टा और प्रमाण पत्र प्रदान कर नारी शक्ति अवार्ड से सम्मानित किया गया।

इस मौके पर विशेष अतिथि रेलवे पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता गुप्ता ने कहा कि आज जरूरी है कि हर महिला अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहे। जब तक महिलाओं को स्वयं के प्रति विश्वास नहीं होगा तब तक वह खुद का सशक्तिकरण नहीं कर सकती। समाज मे महिला और पुरुष दोनों बराबर है, दोनों मिलकर के समाज को आगे बढ़ाते हैं। खुद का विकास तभी होगा जब आप दूसरों के बारे में अच्छा सोचेंगे।

शिक्षाविद् एवं मोटिवेशनल स्पीकर टिम्सी राय ने कहा कि अगर राह सही होगी तो मंजिल मिल ही जायेगी। चुनौतियों से घबराने की बजाय उनका सामना करें। बगैर संघर्ष के सफलता नहीं मिलती है।

अंतरराष्टीय सौंदर्य शिक्षिका उन्नति सिंह ने कहा कि महिलाएं अगर ठान ले तो वे कुछ भी कर सकती हैं। वरिष्ठ फिजयोथेरिपिस्ट डॉ. महेश साहू ने कहा कि आज महिलाएं घर से लेकर राष्ट्र को संवार रही हैं। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय चोरडिया ने कहा कि मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की यह पहल सराहनीय है। इसके लिए उसे साधुवाद।

कार्यक्रम में अतिथि स्वागत धर्मेंद्र शुक्ला, लोकेंद्र सिंह थनवार, गिरीश कानूनगो, शालिनी शर्मा , देवेंद्र साहू, मुरली खंडेलवाल, ममता शर्मा ने किया।अतिथियों को प्रतीक चिन्ह राजेंद्र सिंह, रश्मि किंगरानी, अशोक शर्मा , किशोर लोवंशी ,मुकेश शर्मा ने प्रदान किए। इस मौके पर फाग उत्सव भी मनाया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रवीण जोशी ने किया। आभार सरिता शर्मा ने माना। इस मौके पर प्रेस क्लब अध्यक्ष अरविंद तिवारी, शैलेश पाठक, दीपेंद्र सिंह सोलंकी विशेष रूप से उपस्थित थे।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *