नई दिल्ली : तुर्किए में एक बार फिर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 6.3 मापी गई। यूरोपीय भूमध्यसागरीय भूकंपीय केंद्र (EMSC) ने बताया कि तुर्किये-सीरिया सीमा क्षेत्र में दो किमी (1.2 मील) की गहराई में 6.3 तीव्रता का भूकंप आया। तुर्किये के दक्षिणी प्रांत हाटे में दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। तुर्किए के गृह मंत्री सुलेमान सोयलू ने कहा कि ताजा भूकंप में तीन लोगों की मौत हुई है और 213 घायल हुए हैं। भूकंप के झटके बाद लोग अपने घरों से बाहर आ गए और हर तरफ अफरा तफरी का माहौल दिखा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ताजा भूकंप के झटकों से कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है।
लेबनान के बेरूत में भी महसूस किए गए झटके।
समाचार एजेंसियों के हवाले से बताया जा रहा है कि हाटे प्रांत में आए 6.4 और 5.8 तीव्रता के भूकंप के झटके पड़ोसी देश लेबनान की राजधानी बेरूत में भी महसूस किए गए। तुर्किये की आपदा एजेंसी डिजास्टर एंड इमरजेंसी मैनेजमेंट प्रेसीडेंसी (एएफएडी) के हवाले से बताया गया कि हाटे में स्थानीय समयानुसार रात करीब 20.04 बजे भूकंप आया, जिसकी तीव्रता 6.4 थी, जबकि तीन मिनट बाद 5.8 की तीव्रता का दूसरा भूकंप आया, जिसका केंद्र हाटे के समनदाग में था। एएफएडी ने समुद्र के स्तर में वृद्धि के जोखिम को देखते हुए एहतियात के तौर पर नागरिकों से तटीय क्षेत्रों पर जाने से बचने का आग्रह करते हुए चेतावनी भी जारी की है।
Related Posts
- April 13, 2017 ज्योतिरादित्य सिंधिया एमपी के सीएम प्रोजेक्ट, मिला फ्री हैंड, बांटेंगे टिकट,दिल्ली में हुआ फैसला मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया अब कांग्रेस का […]
- February 27, 2023 संभागायुक्त ने सात घंटे तक सुनी डूब प्रभावित ग्रामीणों की समस्याएं
नर्मदा बचाओ आंदोलन की मेघा पाटकर और ग्रामीणों के साथ की मैराथन बैठक।
इंदौर : […]
- June 7, 2023 मुख्यमंत्री ने बच्चों को पौधे लगाने के लिए किया प्रेरित
मुख्यमंत्री चौहान ने झाबुआ में किया पौधरोपण।
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान […]
- February 23, 2022 गाइड लाइन में हो सकती है 10 से 20 फीसदी की वृद्धि
भोपाल : प्रदेश में उन इलाकों में प्रापर्टी खरीदना एक अप्रैल से महंगा हो जाएगा, जहां […]
- February 14, 2017 आय से अधिक संपत्ति के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने शशिकला को चार साल की सजा सुनाई है अब शशिकला को जेल जाना होगा. अब शशिकला के पास सरेंडर करने के अलावा कोई चारा नहीं है.अब […]
- October 8, 2022 स्पंदन की सुमधुर प्रस्तुति ‘चांद सितारों से निकला’ 09 अक्टूबर को
इंदौर : स्पंदन डॉक्टर्स कल्चरल ग्रुप द्वारा शरद पूर्णिमा पर अपने 130 वे कार्यक्रम की […]
- July 8, 2020 कांग्रेस के शासनकाल में मतदाता सूचियों में हेराफेरी की मोघे ने की निर्वाचन आयोग से शिकायत…! भोपाल : मतदाता सूची में भारी गड़बड़ी किए जाने की शिकायत वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्ण मुरारी […]