इंदौर : दीपावली के मौके पर शहर की ऐतिहासिक इमारतों पर आकर्षक रोशनाई की गई थी। इसी के साथ तमाम सरकारी दफ्तर, मॉल्स, और बाजार भी रोशनी से नहाए हुए थे। उधर महालक्ष्मी मन्दिरों में भी दर्शनार्थियों का तांता लगा रहा।
रोशनी से जगमगाई तमाम इमारतें।
दीपावली के मौके पर ऐतिहासिक राजवाड़ा खास आकर्षण का केंद्र रहा। उसकी खूबसूरत छटा निहारने हजारों लोग पहुंचे। इसी के साथ गांधी हॉल, कृष्णपुरा छतरियां, सरकारी दफ्तर, देवी अहिल्याबाई सहित तमाम महापुरुषों की प्रतिमाएं भी रोशनी से जगमगा रहीं थीं। सभी प्रमुख बाजार, मॉल्स और ऊंची अट्टालिकाएं भी रोशन होकर लुभावनी छटा बिखेर रहे थे।
महालक्ष्मी मन्दिरों में उमड़ी भीड़।
राजवाड़ा चौक स्थित प्राचीन महालक्ष्मी मंदिर में दिवाली के मौके पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। लोगों ने दर्शन- पूजन कर माता महालक्ष्मी से घर- परिवार में सुख- समृद्धि, ऐश्वर्य की कामना की। देर रात तक यहां श्रद्धालुओं की आवाजाही लगी रही। उधर उषा नगर स्थित महालक्ष्मी मंदिर में भी दीपोत्सव के मौके पर माता महालक्ष्मी के दर्शन- पूजन के लिए हजारों लोग पहुंचे। इस दौरान मन्दिर परिसर में नयनाभिराम सजावट की गई थी, वहीं माता महालक्ष्मी का भी आकर्षक श्रृंगार किया गया था। इसके अलावा खजराना गणेश मंदिर परिसर स्थित महालक्ष्मी मंदिर में भी बड़ी संख्या में लोग दर्शन- पूजन के लिए पहुंचे।
Related Posts
November 19, 2023 खरना के साथ शुरू हुआ छठ व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला उपवास
इंदौर: छठ महापर्व के तीसरे दिन रविवार को शहर एवं इसके आसपास क्षेत्रों - महू, राऊ […]
March 6, 2021 विकास ने बनाई देश की पहली मैकेनाइज्ड टू व्हीलर पार्किंग
इंदौर : इंदौर के ही रहने वाले विकास जैन ने अपने स्टार्टअप के तहत शहर में देश की पहली […]
February 13, 2024 10 श्रेष्ठ कहानियों के रचयिताओं को प्रेम कुमारी नाहटा पुरस्कार से किया सम्मानित
दुबई,जयपुर,ग्वालियर,भोपाल,जोधपुर और इंदौर की कथाकारों ने जीता पुरस्कार।
साहित्यकार […]
October 28, 2020 अहिल्या माता गौशाला में पंचगव्य से किया गया एक लाख दीपों का का निर्माण
इंदौर : केसरबाग रोड़ स्थित अहिल्या माता गौशाला जीवदया मंडल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी […]
February 5, 2022 ग्वालियर में सराफा व्यापारी के साथ लूटकांड का एक और आरोपी गिरफ्तार
ग्वालियर : सर्राफा व्यापारी के साथ कट्टे की नोक पर लूट करने वाले गिरोह के फरार एक और […]
February 27, 2024 शहीद चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर अर्पित किए गए श्रद्धासुमन
शहीद आजाद चौराहे पर नवीन ट्रैफिक सिग्नल का किया लोकार्पण।
इंदौर : महापौर पुष्यमित्र […]
February 4, 2024 बढ़ता पर्यावरण प्रदूषण भी कैंसर के बढ़ते मामलों की प्रमुख वजह : डॉ. ओपी जोशी
नर्सिंग स्टाफ के बीच मनाया गया विश्व कैंसर दिवस।
इंदौर : पर्यावरण प्रदूषण अब एक […]