इंदौर : शिक्षिका के हाथों से गुम हुआ बच्चों की स्कूल फीस वाला बैग महू पुलिस ने कुछ ही समय में ढूंढकर उनके सुपुर्द कर दिया।
शिक्षिका ने महू पुलिस की त्वरित कार्रवाई के लिए उसे धन्यवाद दिया।
ये था घटनाक्रम।
बुधवार, 10 नवंबर 2021 को थाना महू पर फरियादिया आयशा पिता मकसूद खान उम्र 42 वर्ष निवासी सिग्नल विहार कॉलोनी ने शिकायत दर्ज कराई कि वह न्यू स्टार मिडिल स्कूल मोती महल में शिक्षिका के पद पर पदस्थ है। बुधवार को वह मोती महल से श्याम विलास चौराहा होकर अपने घर जा रही थी उसके पास काला बैग था जिसमें स्कूल के बच्चों की फीस के नकद ₹40 हजार रखे थे, जो बैग सहित रास्ते में गिर गए हैं।
शिकायत पर थाना प्रभारी महू ने पुलिस टीम को तुरन्त रवाना किया। पुलिस टीम ने मोती महल से श्याम विलास के बीच बैग की तलाश की और पतारसी करते हुए शिक्षिका आयशा खान का बैग ढूंढ निकाला। बैग में रखे रुपए भी सुरक्षित पाए गए, जिसे फरियादिया आयशा खान को लौटा दिया गया।फरियादीया शिक्षिका पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बेहद खुश हुई उन्होंने पूरी पुलिस टीम को धन्यवाद दिया।
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी कुलदीप खत्री, उपनिरीक्षक मिकिता चौहान और आरक्षक विजय अंडेलेकर का सराहनीय योगदान रहा।
Related Posts
April 11, 2020 इलाज करने से मना करने पर निरस्त होंगे डॉक्टरों, अस्पतालों के लाइसेंस, कलेक्टर ने दी चेतावनी इंदौर : कलेक्टर मनीष सिंह ने अस्पताल संचालकों को हर स्थिति में मरीजों का इलाज करने के […]
November 16, 2023 मतदान लोकतंत्र का उत्सव है,अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा की मतदाताओं से अपील।
चुनाव में […]
February 3, 2022 लोगों को अपने जाल में फांसकर ब्लैकमेल करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : प्रो एक्टिव पुलिसिंग के तहत बिल्डिंग के वेरीफिकेशन में सेक्सोटोर्शन गैंग पकड […]
October 10, 2022 शरद पूर्णिमा पर डॉक्टर्स ने बिखेरी सुरीले गीतों की अमृतमय चांदनी
इंदौर : शरद पूर्णिमा पर जब चांद, बादलों की ओट से निकलकर अमृत बरसाने की जद्दोजहद में […]
May 13, 2024 इंदौर संसदीय सीट पर 60 फीसदी से अधिक मतदान
इंदौर जिले में शांतिपूर्ण रूप से हुआ मतदान।
नए मतदाताओं में मतदान को लेकर दिखा […]
June 12, 2020 शिवराज के कथित वायरल ऑडियो पर सियासी घमासान, बिना अनुमति प्रदर्शन पर कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार.. इंदौर : शिवराज के कमलनाथ सरकार गिराने को लेकर कथित ऑडियो वायरल होने पर सियासी घमासान मचा […]
May 20, 2020 बड़े कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट पर प्रशासन शुरू करवाए काम, इससे रुकेगा मजदूरों का पलायन- मोघे इंदौर : 29 गांव से लॉक डाउन हटने से जनता एवं प्रशासन उत्साहित है। इसी क्रम को आगे बढ़ाते […]