सोशल मीडिया कॉन्क्लेव के पोस्टर का किया गया अनावरण।
इंदौर : विश्व संवाद केंद्र,मालवा द्वारा आगामी 6 नवंबर को इंदौर का पहला सोशल मीडिया कॉन्क्लेव आयोजित किया जा रहा है।इस कॉन्क्लेव में देश के कई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर,सेलिब्रिटी व एक्टिविस्ट दिनभर विभिन्न विषयो पर संवाद व चिंतन करेंगे। कार्यक्रम के विभिन्न सत्रों में सुशांत सिन्हा, ऋचा अनिरुद्ध, शुभ्रास्था, गौरव प्रधान,मेजर सुरेंद्र पुनिया उपस्थित रहेंगे। बुधवार को आयोजित एक कार्यक्रम में इस कॉन्क्लेव के पोस्टर का अनावरण किया गया।
विश्व संवाद केंद्र मालवा के सचिव प्रणव पैठणकर ने बताया कि कॉन्क्लेव में भाग लेने के लिए एक गूगल फॉर्म जारी किया गया है, जिसमें पूछी गई जानकारी को भरने के बाद,टोली द्वारा जांच कर प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा, पंजीयन की अंतिम दिनांक 1 नवंबर रखी गई है।
प्रणव ने लोगों से आग्रह किया कि वे इंदौर सोशल मीडिया कॉन्क्लेव के बारे में अधिक जानकारी के लिए कॉन्क्लेव के सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें।
सोशल मीडिया कॉन्क्लेव के पोस्टर का अनावरण।
प्रेस क्लब में आयोजित कार्यक्रम में रेडियो जॉकी नवनीत के आतिथ्य में सोशल मीडिया कॉन्क्लेव के पोस्टर का अनावरण किया गया। उन्होंने सभी से कार्यक्रम का प्रचार करने तथा कार्यक्रम में उपस्थित रहने का भी आग्रह किया।
Related Posts
September 29, 2022 लता मंगेशकर अलंकरण से सम्मानित की गई बॉलीवुड की तीन दिग्गज हस्तियां
स्वर कोकिला लता मंगेशकर की इंदौर में प्रतिमा स्थापित होगी।
लता जी के नाम से इंदौर […]
February 12, 2022 17 बार लाल बत्ती का उल्लंघन करने वाली सिटी बस जब्त
इंदौर : यातायात प्रबंधन के तहत 17 बार रेड सिग्नल तोड़ने वाली सिटी बस को जब्त कर लिया […]
July 20, 2025 अभ्यास मंडल के संवाद कार्यक्रम में इंदौर के विकास पर किया गया चिंतन
सांसद शंकर लालवानी ने प्रेज़ेंटेशन के माध्यम से साझा किया शहर के विकास का […]
November 10, 2022 बेहतर करने की गुंजाइश हर समय होती है, स्वच्छता में इंदौर के सर्वोच्च स्थान को रखेंगे बरकरार
स्मार्ट सिटी, मेट्रो, ट्रैफिक मैनेजमेंट, गुड गवर्नेंस, वायु गुणवत्ता पर करेंगे […]
June 24, 2023 कारोबारी को सभी व्यवसाय स्थलों पर खाताबाही और अन्य संबंधित रजिस्टर रखना जरूरी
टीपीए द्वारा आयोजित कार्यशाला में बोले विशेषज्ञ।
इंदौर : जीएसटी लागू होने के बाद इस […]
May 1, 2023 सब्जी व्यापारी को धमकी भरे पत्र लिखकर फिरौती की मांग करने वाला आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : चौइथराम मंडी के सब्जी व्यापारी से एक करोड़ की फिरौती की मांगने की घटना का […]
February 8, 2025 प्रधानमंत्री ई – बस सेवा के तहत इंदौर को मिलेंगी 150 इलेक्ट्रिक बसें
पूरे देश में सबसे ज्यादा बसें इंदौर को,सार्वजनिक परिवहन सुगम होगा।
इंदौर : […]