इंदौर : मस्जिदों में लाउडस्पीकर लगाकर अजान दिए जाने का मामला एक बार फिर उठा है। जिला कोर्ट में प्रैक्टिस करने वाले 100 से अधिक वकीलों अपना हस्ताक्षरयुक्त बयान संभागायुक्त को सौंपकर अवैधानिक रूप से लाउडस्पीकर के जरिए अजान दिए जाने पर रोक लगाने की मांग की।
अधिवक्ता गोविंद सिंह बैस की अगुवाई में दिए गए इस ज्ञापन को लेकर अधिवक्ताओं का कहना था कि यह धर्म से जुड़ा मामला नहीं है। सऊदी अरब सहित कई इस्लामिक देशों में मस्जिदों में लाउडस्पीकर के उपयोग पर बैन है। यह पूरीतरह ध्वनि प्रदूषण और लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले विपरीत प्रभाव से जुड़ा मामला है।
न्यायालय के कामकाज में होता है व्यवधान।
अधिवक्ताओं का कहना था कि इंदौर के जिला और हाईकोर्ट के समीप स्थित मस्जिदों में लाउडस्पीकर से होनेवाली अजान के कारण न्यायालय के कामकाज में बाधा होती है। इसीतरह सुबह – सुबह लाउडस्पीकर से अजान के कारण बुजुर्गों और बीमार लोगों की नींद में खलल पड़ने के साथ उन्हें स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है। यही नहीं परीक्षाओं के दौर में बच्चों की पढ़ाई में भी व्यवधान होता है। संभागायुक्त को सौंपे गए ज्ञापन में इन्हीं सब मुद्दों को उठाते हुए अजान में लाउडस्पीकर के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने की मांग की गई है।
Related Posts
May 3, 2023 रजत वाहन पर निकली रामानुज स्वामी की शोभायात्रा
आम रस से किया गया अमृताभिषेक।
श्रीमद जगद्गुरु रामानुजाचार्य जयंती महोत्सव […]
June 9, 2024 पति की लंबी आयु की कामना के साथ की गई वट सावित्री की पूजा
इंदौर : अखंड सौभाग्य की प्राप्ति, पति की लम्बी आयु, सुख, समृद्धि की प्राप्ति हेतु तुलसी […]
September 24, 2023 नारी वंदन बिल महिला सशक्तिकरण की दिशा में बीजेपी का सार्थक कदम
जन आशीर्वाद यात्रा को मिला जबरदस्त प्रतिसाद।
दो तिहाई बहुमत के साथ फिर सरकार बनाएगी […]
March 10, 2024 ग्वालियर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का प्रधानमंत्री मोदी ने किया वर्चुअल लोकार्पण
9 हजार 811 करोड़ लागत की देश की 14 अन्य हवाई अड्डा परियोजनाओं का भी उदघाटन व शिलान्यास […]
June 22, 2022 विधायक आकाश विजयवर्गीय का मोबाइल हैक
इंदौर : भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय का मोबाइल नम्बर हैक होने का मामला सामने आया है, […]
July 24, 2021 साजिद चन्दनवाला का भतीजा फरहान चोरी के वाहन के साथ गिरफ्तार
इंदौर : कुख्यात बदमाश साजिद चंदनवाला का भतीजा फरहान शातिर वाहन चोर निकला। थाना सेन्टल […]
August 29, 2020 स्कूल फीस मामले को लेकर महिला ने रोका सीएम का काफिला इंदौर: एक पीड़ित महिला पालक ने स्कूल फीस के मुद्दे पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का […]