राजनीति में प्रतिस्पर्धा हो पर मनभेद नहीं होना चाहिए। इंदौर-1 से नव निर्वाचित विधायक संजय शुक्ला ने इस दिशा में सराहनीय पहल की। उनके खिलाफ चुनाव लड़े दो बार के विधायक और बीजेपी प्रत्याशी सुदर्शन गुप्ता के निवास पर संजय शुक्ला पहुंचे, उनसे गले मिलकर गिले-शिकवे दूर किये और उनकी माताजी से भी आशीर्वाद लिया। सुदर्शन गुप्ता ने भी संजय शुक्ला का भावभीना स्वागत किया। उन्होंने कहा कि संजय शुक्ला के पिता विष्णुप्रसाद शुक्ला बड़े भैया मेरे लिए पितातुल्य हैं। जल्दी ही उनसे मिलकर सारी गलतफहमी दूर कर दूंगा।
चुनाव के दौरान सुदर्शन गुप्ता ने बड़े भैया के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी, उसे लेकर माहौल में कड़वाहट घुल गई थी। अपने बिगड़े बोल का खामियाजा भी सुदर्शन गुप्ता को भुगतना पड़ा और वे चुनाव हार गए।
विजयी हुए कांग्रेस के विधायक संजय शुक्ला ने चुनावी कड़वाहट को भूलकर जो सदायशता दिखाई उससे राजनीतिक हलकों के साथ आम जनता में भी अच्छा मैसेज गया है।
Related Posts
July 17, 2021 जनसंख्या नियंत्रण के लिए लोगों को शिक्षित व जागरूक करना जरूरी- तनखा
इंदौर : जनसंख्या नियंत्रण वक्त की जरूरत है। हम हर साल एक नया ऑस्ट्रेलिया पैदा कर रहे […]
January 13, 2019 पैर फिसलने से घायल हुई मंत्री साधौ, हाथ में आई चोट इंदौर : मप्र की संस्कृति मंत्री विजयालक्ष्मी साधौ रविवार शाम पैर फिसलने से घायल हो गई। […]
January 19, 2020 अनूठे परिचय सम्मेलन में 50+ उम्र वालों ने की जीवनसाथी की तलाश इंदौर : रविवार को स्थानीय जाल सभागृह में अनूठा परिचय सम्मेलन आयोजित किया गया। अनूठा इस […]
April 12, 2017 यातायात नियमों के सख्त प्रावधानों वाले मोटर वाहन विधेयक को लोकसभा की मंजूरी शराब पीकर वाहन चलाने तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर भारी जुर्माने और सड़क […]
October 24, 2020 पांच हजार से अधिक टेस्टिंग में 5 फीसदी मिले संक्रमित, 6 मरीजों की मौत
इंदौर : बढ़ते सियासी संक्रमण के बीच कोरोना संक्रमण के कम होने से आम लोग राहत का अनुभव कर […]
December 10, 2021 ससुर की चाकू घोंपकर हत्या करने वाले दामाद सहित तीन आरोपी गिरफ्तार, पत्नी के छोड़कर जाने से था नाराज
इंदौर : घर में घुसकर चाकू से वार कर ससुर की हत्या को अंजाम देने वाले दामाद सहित तीनों […]
July 29, 2025 बोरिंग से पानी भरने के विवाद में हत्या करने वाले आरोपियों को उम्र कैद
इंदौर : सरकारी बोरवेल पर पानी भारने की बात लेकर हुए विवाद मे हत्या कारित करने वाले […]