इंदौर : राज्य निर्वाचन आयोग ने कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को उनके जिले के नगरपालिक निगम के निर्वाचित महापौर और पार्षदों को शपथ ग्रहण कराने के लिए अधिकृत किया है। कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारियों को महापौर और पार्षदों के प्रथम सम्मेलन में प्रावधान अनुसार शपथ ग्रहण की कार्यवाही कराने के निर्देश दिए गए हैं।
सचिव, राज्य निर्वाचन आयोग राकेश सिंह ने जानकारी दी है कि मध्यप्रदेश नगरपालिक निगम अधिनियम में नगरपालिक निगम के महापौर तथा प्रत्येक पार्षद को निगम के प्रथम सम्मेलन में अध्यक्ष के चुनाव में भाग लेने के पूर्व या अपना पद ग्रहण करने के पहले राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा प्राधिकृत अधिकारी के समक्ष निर्धारित प्रारूप में शपथ या प्रतिज्ञान पर हस्ताक्षर करना होगा। यदि नगरपालिक निगम का महापौर या पार्षद शपथ नहीं लेता है, तो यह समझा जाएगा कि ऐसे महापौर और पार्षद ने अपना पद ग्रहण नहीं किया है। श्री सिंह ने बताया कि संभागआयुक्त की अनुमति के बगैर यदि कोई महापौर या पार्षद अपने निर्वाचन के दिनांक से 3 माह के भीतर शपथ नहीं लेता है तो उसका स्थान स्वमेव ही रिक्त हुआ समझा जाएगा।
Related Posts
November 23, 2021 गृहमंत्री मिश्रा से मिले मंत्री सिलावट, ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए समुचित संसाधन उपलब्ध कराने का किया अनुरोध
इंदौर : इंदौर में बढ़ते यातायात को देखते हुए आवश्यक संसाधन/बल की आवश्यकता और नवीन […]
January 16, 2024 अमर जवान ज्योति की प्रतिकृति पर बच्चों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन
बुधवार को छत्रीबाग स्थित माहेश्वरी कॉलेज के सभागृह में ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ विषय पर […]
June 11, 2021 मोघे ने की सीएम शिवराज से मुलाकात, इंदौर को शीघ्र अनलॉक करने का किया आग्रह
इंदौर : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता कृष्णमुरारी मोघे ने शुक्रवार को भोपाल में […]
October 18, 2023 नोडल लेवल इंटर कॉलेज योग चैंपियनशिप के बालिका वर्ग में प्रेस्टीज संस्थान रहा विजेता
इंदौर : योग में छात्रों की प्रतिभा को मंच प्रदान करने के लिए, प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ़ […]
October 14, 2021 नवमी पर कन्याओं का तिलक कर कराया गया भोजन, भेंट की गई नकद राशि
इंदौर : नवरात्रि के पावन पर्व पर नवमी के दिन बाल हनुमान मंदिर सेवा समिति द्वारा कन्या […]
June 15, 2025 दुर्घटना ग्रस्त विमान का ब्लैक बॉक्स मिला, हादसे के खुलेंगे राज
विमान हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 275 हुई।
अहमदाबाद : लन्दन के लिए अहमदाबाद […]
April 10, 2020 टाटपट्टी बाखल की आलिया सहित 12 योद्धाओं ने दी कोरोना को शिकस्त इंदौर : लगातार आ रही निराशाजनक खबरों के बीच शुक्रवार को कोरोना पर जिंदगी की विजय की […]