नवरतन बाग स्थित सरकारी आवास में लगाई फांसी।
आत्महत्या के कारणों का फिलहाल नहीं हो सका खुलासा।
इंदौर : इंदौर के वन मंडल अधिकारी महेंद्र सिंह सोलंकी ने शुक्रवार को नवरत्न बाग स्थित अपने सरकारी बंगले में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फॉरेस्ट के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। डीएफओ सोलंकी ने यह कदम क्यों उठाया इस बात का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मर्ग कायम कर वन मंडल अधिकारी का शव पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भिजवाया।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक डीएफओ महेंद्र सिंह सोलंकी करीब 12.30 बजे अपने घर के ऊपर के कमरे में आराम करने गए थे। इसके बाद से नीचे नहीं आए, जिस समय उन्होंने यह कदम उठाया उस वक्त बुजुर्ग माता पिता घर में ही थे जबकि पत्नी खरगोन गई हुई थी। प्रारंभिक जांच में इस बात का खुलासा नहीं हो पाया की वन मंडल अधिकारी ने आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया।
वन मंडलाधिकारी महेंद्र सिंह सोलंकी के सुसाइड की खबर मिलते ही मौके पर पहुंचे एसीपी अमित सिंह ने भी घटना स्थल का बारीकी से मुआयना किया।
वनमंडलाधिकारी महेंद्र सिंह सोलंकी मूलतः खरगोन के रहने वाले थे। वे पिछले दो साल से इंदौर में पदस्थ थे। सात महीने बाद वह रिटायर होने वाले थे। इंदौर में सोलंकी माता-पिता और पत्नी के साथ रहते थे। सोलंकी का एक बेटा और एक बेटी है। बेटी एमबीबीएस कर रही है। पत्नी शिक्षा विभाग में कार्यरत थी। कुछ महीने पहले ही वह रिटायर हुई हैं।
Related Posts
October 15, 2023 शक्ति की आराधना का महापर्व नवरात्रि
माँ शब्द में ही सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड समाहित है। यह सृष्टि भी तो हमारी माँ ही है, जो […]
February 21, 2024 ब्रांडेड कंपनियों का डुप्लीकेट माल बेचने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
लाखों रुपए मूल्य का डुप्लीकेट माल बरामद।
इंदौर : क्राइम ब्रांच इंदौर व थाना सदर […]
November 9, 2021 कांग्रेस नेता मनोज राजानी ने भाजपा प्रदेश प्रभारी के ब्राह्मण – बनिया समाज को लेकर दिए बयान पर जताया कड़ा एतराज
देवास : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी प्रोफ़ेसर मुरलीधर राव ने कहा है कि हमारी […]
November 2, 2022 श्री व्यंकटेश देवस्थान छत्रीबाग में हजारों भक्तों की मौजूदगी में संपन्न हुआ अन्नकूट महोत्सव
फूल बंगले में हुए प्रभु वैंकटेश के हुए मनोहारी श्रृंगार दर्शन।
अपरस में सिद्ध की गई […]
July 28, 2020 कांग्रेसी नेताओं ने कलेक्टर कक्ष के बाहर दिया धरना, मध्य क्षेत्र में भी लेफ्ट- राइट का नियम खत्म करने की मांग की इंदौर : जिला प्रशासन के आदेश पर सोमवार से मध्यक्षेत्र को छोड़ शेष शहर में लेफ्ट- राइट का […]
March 27, 2025 अहिल्या पथ से प्रभावित किसानों को चार गुना मुआवजा नहीं
प्रभावित किसानों को आईडीए देगा 50 फीसदी विकसित भूखंड।
कीर्ति राणा इंदौर । अहिल्या पथ […]
January 1, 2022 दिलीप बिल्डकॉन के ठिकानों पर सीबीआई का छापा, 4 करोड़ हुए वसूल, कम्पनी के 4 बड़े अधिकारी गिरफ्तार
भोपाल : केंद्रीय जांच ब्यूरो ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के एक […]