इंदौर : खजराना गणेश मंदिर में त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा इंतजाम और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की कवायद को लेकर मंगलवार को पुलिस ने मॉक ड्रिल की। प्रशासन की टीम, अन्य संबंधित विभाग और खजराना मंदिर के प्राइवेट सुरक्षाकर्मियों ने भी मॉकड्रिल में हिस्सा लिया।
सुबह 9:00 बजे से 12:00 बजे तक चली इस मॉकड्रिल में काउंटर टेररिस्ट ग्रुप भोपाल, एटीएस इंदौर, इंदौर पुलिस, ट्रैफिक पुलिस ,फायर बिग्रेड, नगर निगम ,एंबुलेंस सर्विस, खजराना मंदिर के प्राइवेट सिक्योरिटी स्टॉफ के साथ ही अति पुलिस उपायुक्त (सुरक्षा) प्रमोद सोनकर, सहायक पुलिस आयुक्त आनंद सोनी,सहायक पुलिस आयुक्त खजराना जयंत राठौर,थाना प्रभारी खजराना दिनेश वर्मा, बीडीडीएस इंदौर की टीम ने शामिल होकर किसी आतंकवादी गतिविधियों या आपातकालीन परिस्थितियों में किस प्रकार से कारवाई की जाए एवं जनता की सुरक्षा का ध्यान किस प्रकार रखा जाए आदि बातों का जीवंत अभ्यास किया।
साथ ही मंदिर या किसी सार्वजनिक स्थान जैसे अत्यधिक भीड़ वाली जगह पर, यदि कोई आपत्तिजनक लावारिस वस्तु जिसमें बम या विस्फोटक सामग्री आदि होने की संभावना हो तो जनता को सुरक्षित करते हुए उसे किस प्रकार डिफ्यूज किया जाए,पुलिस टीम ने इसका भी अभ्यास किया।
Related Posts
June 20, 2020 उज्जैन में हेड कॉन्स्टेबल की हत्या का खुलासा, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार उज्जैन : थाना माधवनगर में प्रधान आरक्षक बलवीर की हत्या का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। […]
July 29, 2024 निगम बजट के मद्देनजर बीजेपी पार्षदों को दिया गया मार्गदर्शन
इंदौर : जावरा कंपाउंड स्थित भाजपा कार्यालय पर नगर निगम में पेश होने वाले बजट को लेकर […]
January 3, 2022 अस्पतालों के 25 फीसदी बेड कोरोना पेशेंट्स के लिए आरक्षित रखने के दिए गए निर्देश
इंदौर : कोरोना संक्रमण में आ रहे उछाल को देखते हुए जिला प्रशासन ने सोमवार को आयएमए के […]
May 15, 2023 मालवा उत्सव का उत्साह पहुंचा चरम पर..
लालबाग में रोड शो पर कला प्रेमी दर्शकों का तांता लगा।
ढाल तलवार ,प्राचीन गरबा, […]
October 27, 2022 दिग्विजय सिंह का दावा, राजनैतिक उद्देश्यों के लिए नहीं है भारत जोड़ो यात्रा
भारत जोड़ो यात्रा को लेकर आहूत अभिभाषकों की बैठक में बोले दिग्विजय सिंह।
सांसद विवेक […]
October 6, 2019 मेहमान छात्र- छात्राओं को अच्छा लगा इंदौर इंदौर : एमरल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल द्वारा आयोजित 51वीं अंतरराष्ट्रीय राउंड स्क्वेयर […]
March 27, 2020 मौसम ने बदला मिजाज, गरज- चमक के साथ हुई बारिश इंदौर : बीते दो- तीन दिनों से मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। 25 मार्च को तेज आंधी चलने के […]