05 फरवरी को होगा मतदान।
08 फरवरी को होगी मतों की गिनती।
01 करोड़ 55 लाख से ज्यादा वोटर्स हैं दिल्ली में।
नई दिल्ली : भारत निर्वाचन आयोग ने दिल्ली के विधानसभा चुनाव का ऐलान कर दिया है। विधानसभा की 70 सीटों के लिए मतदान 5 फरवरी को होगा। 08 फरवरी को मतगणना कर नतीजे घोषित किए जाएंगे।
निर्वाचन आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने मंगलवार को प्रेस वार्ता कर यह जानकारी दी। चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू भी इस दौरान मौजूद थे।
10 जनवरी से प्रारंभ होगी निर्वाचन प्रक्रिया।
मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 10 जनवरी से नामांकन भरे जा सकेंगे। 17 जनवरी नामांकन की आखरी तारीख होगी। 20 जनवरी तक नाम वापस लिये जा सकेंगे।
डेढ़ करोड़ से ज्यादा वोटर्स हैं दिल्ली में।
चुनाव आयोग के अनुसार दिल्ली में कुल 1 करोड़ 55 लाख 24 हजार 858 रजिस्टर्ड वोटर हैं। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 84 लाख 49 हजार 645 और महिला मतदाताओं की संख्या 71 लाख 73 हजार 952 है। मतदान के लिए 13 हजार से ज्यादा मतदान केंद्र बनाए जाएंगे।
Related Posts
February 22, 2022 सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में शीघ्र भरें जाएं रिक्त पद, पूरी क्षमता से चले अस्पताल- संभागायुक्त
इंदौर : सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की चिकित्सकीय तथा प्रशासनिक व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरूस्त […]
April 30, 2021 कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए चार धाम यात्रा स्थगित
देहरादून : उत्तराखंड में कोविड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए राज्य सरकार ने चारधाम यात्रा […]
May 12, 2021 रेमडेसीवीर की कालाबाजारी करते 2 आरोपी गिरफ्तार, 1इंजेक्शन बरामद
कोरोना संक्रमण के इलाज में आवश्यक रेमडेसीवीर इंजेक्शन की कालाबाजारी करते 02 आरोपियों को […]
April 19, 2021 बीजेपी के पितृपुरुष रहे कुशाभाऊ ठाकरे के भतीजे की समुचित इलाज न मिलने से मौत
इंदौर : भाजपा के संस्थापक सदस्यों में से एक,पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष कुशाभाऊ ठाकरे के […]
September 1, 2024 सिगरेट के पैसे मांगने पर मारपीट कर दुकानदार की हत्या करने वाले आरोपी को आजीवन कारावास
इंदौर : सिगरेट के पैसे माँगने पर गाली-गलौच व मारपीट कर हत्या करने वाले आरोपी को अदालत […]
April 26, 2020 शराब दुकान को चोरों ने बनाया निशाना, नकदी व महंगी शराब पर किया हाथ साफ इंदौर : लॉकडाउन के चलते बन्द शराब दुकानों पर बदमाशों की टेढ़ी नजर पड़ गई है। एरोड्रम रोड […]
July 20, 2019 रेलवे स्टेशन पर लगाई गई लिफ्ट का लोकार्पण इंदौर: पश्चिम रेलवे के प्रमुख स्टेशन इंदौर को मोडल स्टेशन के रूप में विकसित करने के […]