बालाघाट। मध्यप्रदेश के बालाघाट में नक्सलियों द्वारा विस्फोटकों का परिवहन किया जाता रहा है। ऐसी शिकायतें पुलिस को मिलती रही हैं। पुलिस को नक्सलियों द्वारा रखा गया विस्फोटक का जखीरा मिला है। इसे बड़ी कामयाबी के तौर पर देखा जा रहा है।
बालाघाट रेंज आईजी जी. जनार्दन ने बताया कि 29 मई को बहेला थाना अंतर्गत सीतापाला में की गई इस कार्यवाही के दौरान बरामद विस्फोटक सामग्री में अमोनियम नाईट्रेट, सल्फर और डेटोनेटर सहित वायर, बैट्री और अन्य सामग्री शामिल हैं। लगभग 4 किलो विस्फोटक बरामद हुए हैं। कार्यवाही को बालाघाट पुलिस ने हॉकफोर्स के जवानों के साथ मिलकर अंजाम दिया।उन्होंने बताया कि विस्फोटक सामग्री सर्चिंग पर जाने वाले सुरक्षा बलों के जवानों को नुकसान पहुंचाये जाने की मंशा से रखी गई थी। बहेला थाना में पुलिस ने अज्ञात नक्सलियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में ले लिया है। बालाघाट पुलिस ने इसके पहले नक्सलियों को पैसा पहुंचाए जाने का मामला भी उजागर किया था।
Related Posts
October 2, 2023 नशा मुक्ति के लिए समझाइश के साथ सख्ती भी जरूरी : कलेक्टर
नशा विरोधी पेंटिंग प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण।
इंदौर : कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी […]
May 16, 2020 प्रवासी मजदूरों को उनके राज्य की सीमा तक सुरक्षित छोड़नेवाला पहला प्रदेश बना मप्र इन्दौर : मप्र देश का पहला ऐसा राज्य है, जिसने महाराष्ट्र, गुजरात आदि राज्यों से आए […]
June 1, 2021 मप्र से चार पड़ौसी राज्यों के लिए बसों का आवागमन 7 जून तक बन्द रहेगा
भोपाल : मध्यप्रदेश से 4 राज्यों के लिए बस सेवा अब 7 जून तक बंद रहेंगी। प्रदेश में […]
October 26, 2020 जनता का वोट रूपी घी अब कांग्रेस की राखोड़ी में नहीं डलेगा
गोविन्द मालू
दाल बाटी वाला मालवा- निमाड़ अब काँग्रेस की राखोड़ी में घी नहीं डालेगा […]
January 23, 2024 इंदौर में भी छाया रहा राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का उल्लास
समूचा शहर भगवा झंडों, पताकाओं से पटा।
जगह - जगह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का बड़ी […]
February 22, 2024 मातृभाषा दिवस पर क्षेत्रीय भाषाओं में दी गई सुरमई प्रस्तुतियां
डीएवीवी के पत्रकारिता एवं जनसंचार अध्ययनशाला में किया गया अनूठा आयोजन।
इंदौर : देवी […]
June 2, 2022 देवास कलेक्टर शुक्ला को मानव अधिकार आयोग ने किया तलब
भोपाल : मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग द्वारा चार अलग-अलग मामलों में कलेक्टर देवास […]