शहीद जवानों के परिवारों की मदद के लिए 1 लाख 11 हजार रुपए किए भेंट।
जिला सैनिक कल्याण बोर्ड को सौंपा उक्त राशि का चेक।
इंदौर: सेवा भारती से जुड़ी कार्यकर्ता और असीम सेवा नारायण संस्था की अध्यक्ष रीता मित्रा ने शहीद सैनिकों के परिजनों के लिए एक लाख ग्यारह हजार रुपए की सहयोग राशि प्रदान की है। बीमा नगर निवासी श्रीमती मित्रा ने उक्त राशि का चेक जिला सैनिक कल्याण बोर्ड, इंदौर के कर्नल केएस सिरोही को भेंट किया।
श्रीमती मित्रा की पहल अनुकरणीय।
कर्नल सिरोही ने श्रीमती मित्रा द्वारा शहीद सैनिकों के परिजनों के सहायतार्थ एक लाख ग्यारह हजार रुपए की सहयोग राशि भेंट करने पर उन्हें धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि श्रीमती मित्रा के कार्य से प्रेरणा लेकर अन्य लोगों को भी शहीद सैनिकों के परिजनों की मदद के लिए आगे आना चाहिए।
इस अवसर पर कर्नल मनोज बर्मन, आरएसएस के सह सेवा प्रमुख मनोज जाधव, रवींद्र सिरभाते और विकास रॉय सहित अन्य विशिष्टजन मौजूद रहे।
Related Posts
February 3, 2017 इंदौर में ४ फरवी को होने वाली मैराथन में दिव्यांग भी दौड़ेंगे , इंदौर- आज बीजेपी के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने ये जानकारी देते हुए बताया की इंदौर में […]
December 14, 2020 आचरण में मर्यादा, व्यक्तित्व में नैतिकता और कर्मों में वतन परस्ती जिंदगी की सफलता के मूलमंत्र- प्रो. पलोड
इन्दौर : महाविद्यालय की चौखट पर कदम रखकर हम समग्र जीवन के उच्च आयामों का बीजारोपण करते […]
August 1, 2024 जियो गेम्स ने अपने प्लेटफॉर्म पर गूगल गेमस्नेक्स का इंटीग्रेशन किया
नई दिल्ली : भारत के अग्रणी गेमिंग प्लेटफॉर्म जियोगेम्स ने अपने जियोगेम्स ऐप और जियो […]
March 10, 2023 रंगपंचमी की पूर्व संध्या पर होगा बजर बट्टू सम्मेलन
कैलाश विजयवर्गीय, अन्य अतिथि और पत्रकार अनूठी वेशभूषा में नजर आएंगे।
खजूरी बाजार से […]
February 13, 2022 पश्चिम क्षेत्र की सामाजिक, सांस्कृतिक संस्थाओं ने लताजी को पेश की आदरांजलि
इंदौर : स्वर कोकिला लता मंगेशकर अद्वितीय गायिका थीं। उनके गले मे साक्षात सरस्वती का वास […]
August 3, 2020 कोरोना के ग्रोथ रेट में आई कमीं, पेंडिंग मामलों की संख्या बढ़ी..! इंदौर : कोरोना संक्रमण में रविवार को थोड़ी कमीं आई। संक्रमित मामलों में करीब डेढ़ फीसदी की […]
March 18, 2021 डायरी पर सौदे करने वाले बिल्डरों पर भी कसेगा शिकन्जा, कलेक्टर ने दी कार्रवाई की चेतावनी
इंदौर : डायरी पर सौदा करने वालों कि अब शामत आनेवाली है। कलेक्टर मनीष सिंह ने संबंधित […]