आपातकाल की बरसी को बीजेपी ने काला दिवस के रूप में मनाया, मीसाबंदियों का किया सम्मान

  
Last Updated:  June 26, 2021 " 05:15 pm"

इंदौर : बीजेपी नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे एवं काला दिवस कार्यक्रम के प्रभारी हरप्रीतसिंह बक्षी ने बताया कि 25 जून 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने लोकतंत्र को तार-तार करते हुए देश में आपातकाल लगाया था, भारतीय जनता पार्टी उस दिन को काला दिवस के रूप में मनाती है। उन्होंने बताया कि हर वर्ष 25 जून को सामूहिक कार्यक्रम करते हुए लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान किया जाता रहा है, लेकिन इस बार कोविड-19 संकट के कारण, वरिष्ठ नेताओं ने वचुअर्ल कांफ्रेस के जरिए अपना उद्बबोधन दिया। प्रमुख रूप से प्रदेश सरकार के मंत्री डॉ. मोहन यादव ने आपातकाल से जुड़ी कई घटनाओं को वर्चुअल रैली के माध्यम से कार्यकर्ताओं को बताया। इस दौरान नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, सुदर्शन गुप्ता, मधु वर्मा, कमल बाघेला, घनश्याम शेर, गोलू शुक्ला, कमल वर्मा, विक्की मित्तल, वीणा शर्मा, शैलजा मिश्रा, गायत्री गोगडे, अतुल बनवडीकर, आशीष शर्मा, रितेश विरांग, गजानंद गावडे सहित नगर पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, मोर्चा पदाधिकारी व अन्य अपेक्षित कार्यकर्ताओं ने वर्चुअल संबोधन सुना।

मंडल स्तर पर कार्यकर्ताओं ने काला दिवस मनाते हुए मंडल में निवासरत सभी लोकतंत्र सेनानी(मीसाबंदी) का सम्मान उनके घर जाकर किया। इस दौरान लोकतंत्र सेनानियों ने उस समय की यातनाओं और दर्द को विस्तार से बताया।
विधानसभा क्षेत्र क्र.1 में पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता एवं जयदीप जैन ने मंडल अध्यक्षों व पदाधिकारियों के साथ सभी पांचों मंडल में निवासरत लोकतंत्र सेनानियों का उने घर जाकर सम्मान किया।
इंदौर विमानतल पर केन्द्रीय मंत्री थावरचन्द गेहलोद का लोकतंत्र सेनानी के रूप में पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, जयदीप जैन, घनश्याम काकाणी, चन्द्रशेखर मालवीय, बलजीतसिंह चौहान, राजेश रूद्र शर्मा, हंसराज नरवले ने स्वागत करते हुए सम्मान किया।
इस अवसर पर गेहलोद ने कहा कि 25 जून 1975 से 21 मार्च 1977 तक 21 महीने की अवधि में भारत में आपातकाल घोषित था। तत्कालीन राष्ट्रपति फ़ख़रुद्दीन अली अहमद ने तत्कालीन प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी के कहने पर भारतीय संविधान की धारा 352 के अधीन आपातकाल की घोषणा कर दी। स्वतंत्र भारत के इतिहास में यह सबसे विवादास्पद और अलोकतांत्रिक काल था। आपातकाल में चुनाव स्थगित हो गए तथा नागरिक अधिकारों को समाप्त करके मनमानी की गई। इंदिरा गांधी के राजनीतिक विरोधियों को कैद कर लिया गया और प्रेस को प्रतिबंधित कर दिया गया।
इंदिरा गांधी के कहने पर देश में आपातकाल घोषित करके प्रमुख नेताओं को पकड़कर जेल में डाल दिया गया था। आपातकाल लागू होते ही आंतरिक सुरक्षा क़ानून (मीसा) के तहत राजनीतिक विरोधियों की गिरफ़्तारी की गई, इनमें जयप्रकाश नारायण, जॉर्ज फ़र्नांडिस और अटल बिहारी वाजपेयी भी शामिल थे। इसी के साथ हमारे हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं को 19 माह के लिए जेल में डाल दिया गया। भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र की सबसे बड़ी एवं अलोकतांत्रिक घटना को काला दिवस के रूप में मनाती है।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *