इंदौर : अगर आप में हौंसला है, आपका मनोबल ऊंचा है और किसी भी विपरीत परिस्थिति से लड़ने का जज्बा है तो आप जीवन पर छाए हर संकट से निजात पा सकते हैं। इसमें उम्र कोई मायने नहीं रखती। 90 वर्ष से ज्यादा उम्र के एक बुजुर्ग ने ऐसी ही मिसाल पेश की है।
कोरोना से संक्रमित होने के बाद इस बुजुर्ग को करीब दो हफ्ते पहले एमटीएच हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। 92 वर्षीय इस बुजुर्ग को बचाना डॉक्टरों के लिए बड़ी चुनौती थी पर बुजुर्ग के जज्बे और जीने की जिजीविषा ने उनका काम आसान कर दिया। आखिर उन्होंने कोरोना को परास्त कर ही दिया। शनिवार दोपहर वे कोरोना को हराकर अपने घर लौटें।
अस्पताल के प्रभारी डॉ. सुमित शुक्ला ने बताया कि बुजुर्ग ने उम्र के इस पड़ाव में भी कोरोना को मात देकर एक मिसाल क़ायम की है। वे सभी मरीजों के लिए एक उदाहरण बन गए हैं कि मानसिक मजबूती के साथ निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन किया जाए तो समुचित इलाज के सहारे कोरोना संक्रमण को आसानी से मात दी जा सकती है।
Related Posts
February 15, 2021 हुकुमचंद मिल के मजदूरों ने बकाया राशि को लेकर संभागायुक्त कार्यालय पर किया प्रदर्शन, कांग्रेसजनों ने भी जताई भागीदारी।
इंदौर : वर्षो से अपने हक के बकाया पैसों को लेकर संघर्ष कर रहे हुकुमचंद मिल के मजदूरों […]
March 19, 2025 आईएमए को मिली पहली महिला अध्यक्ष
डॉ कविता बापट वर्ष 2026--27 के लिए सर्वानुमति से निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित।
स्त्री […]
October 17, 2021 कोरोना प्रोटोकॉल के पालन के साथ सैकड़ों स्थानों से निकले आरएसएस के पथ संचलन, बीजेपी नेता भी हुए शामिल
इंदौर : दशहरे के अवसर पर परंपरा के अनुरूप राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) द्वारा रविवार […]
January 3, 2023 ठंड के तेवर देखते हुए इंदौर में भी बदला जाए स्कूलों का समय
विधायक संजय शुक्ला ने कलेक्टर से की मांग।
इंदौर : कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने ठंड […]
November 11, 2021 जीतू पटवारी का आरोप, अग्निकांड में मासूमों की मौतों के आंकड़े छुपा रही है शिवराज सरकार
भोपाल : मीडिया रिपोर्ट्स पर यकीन करें तो 8 नवम्बर को मप्र की राजधानी भोपाल के कमला […]
May 26, 2023 दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों में इंदौर दूसरे नंबर पर
लहरी अंकल की कार्टूनशाला में बोले ट्रैफिक स्टार रणजीत सिंह
इंदौर : इंदौर प्रेस क्लब […]
September 3, 2021 राऊ पुलिस ने पटरी पर लेटकर खुदकुशी का प्रयास कर रही लड़की की बचाई जान
इंदौर : पुलिस थाना राऊ ने त्वरित कार्रवाई कर, ट्रेन के सामने आत्महत्या का प्रयास करने […]