इंदौर : प्रदेश के जिन शहरों में कोरोना संक्रमण के मामले बीते एक सप्ताह में तेजी से बढ़े हैं उनमें रात्रिकालीन कर्फ्यू का ऐलान सीएम शिवराज ने किया है। कर्फ्यू की अवधि रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक रहेगी।
इन 5 शहरों में रहेगा रात्रिकालीन कर्फ्यू।
कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिन 5 शहरों में 21 नवम्बर से रात्रिकालीन कर्फ्यू लगाया जा रहा है, उनमें इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, विदिशा और रतलाम शामिल हैं। कर्फ्यू अवधि में माल वाहनों के आवागमन की छूट होगी। वहीं औद्योगिक संस्थानों में काम करने वाले श्रमिक व कर्मचारी भी आ- जा सकेंगे।
सावधानी में ही सुरक्षा है।
सीएम शिवराज ने प्रदेश के लोगों से आग्रह किया है कि वे कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करें। घर से बाहर जाते समय मास्क का उपयोग करें। साबुन से बार- बार हाथ धोते रहें और दो गज की दूरी बनाकर रखें। क्योंकि सावधानी में ही सुरक्षा है।
आपदा प्रबंधन समूह लेंगे निर्णय।
सीएम शिवराज ने कहा कि जिला स्तर पर आपदा प्रबंधन समूह बैठक कर परिस्थितियों को देखते हुए निर्णय लेंगे। अगर किसी क्षेत्र, मोहल्ले या कॉलोनी में पॉजिटिव मरीज ज्यादा मिलते हैं तो वहां कंटेन्मेंट जोन बनाकर लोगों की आवाजाही को रोका जाएगा।
Related Posts
May 15, 2022 पत्नी के प्रेमी की पति ने हथौड़े से हमला कर की हत्या
इंदौर : विजय नगर थाना क्षेत्र में पेशे से पेंटर एक व्यक्ति ने अपने दोस्त की हथौड़े से […]
February 11, 2024 संक्षिप्त और सारगर्भित पाठ पठन की कसौटी पर खरी उतरती है लघु कथा
लघु कथा अधिवेशन में बोले अतिथि वक्ता।
वरिष्ठ साहित्यकारों का किया गया सम्मान।
लघु […]
August 27, 2021 अधिकारियों से बोले सीएम, जनता का विश्वास अर्जित कर अपराधियों के खिलाफ करें कठोर कार्रवाई
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि "प्रदेश सरकार सज्जनों के लिए फूल से […]
January 9, 2022 प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट में केस राइटिंग पर राष्ट्रीय सेमिनार
इंदौर : प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च, इंदौर द्वारा एसोसिएशन ऑफ इंडियन […]
July 26, 2024 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लॉन्च किया अग्रदूत पोर्टल
"सूचना ही शक्ति है" को सार्थक करेगा अग्रदूत पोर्टल।
नारिकों तक आसानी से पहुंच सकेंगी […]
June 20, 2021 टीकाकरण महाअभियान में बीजेपी निभाएगी सक्रिय भागीदारी, हेल्प डेस्क के जरिए टीका लगवाने में करेगी लोगों की मदद
इंदौर : सोमवार 21 जून को चलाए जाने वाले टीकाकरण महाअभियान में बीजेपी संगठन भी सक्रिय […]
February 28, 2020 इंदौर प्रेस क्लब के चुनाव के लिए दाखिल किए गए नामांकन इंदौर : शहर के पत्रकारों की प्रतिनिधि संस्था इंदौर प्रेस क्लब इन दिनों चुनावी रंग में […]