पाकिस्तान व चीन के एजेंडे पर काम कर रहें दिग्विजय सिंह – बीजेपी नेता

  
Last Updated:  June 14, 2021 " 04:39 pm"

भोपाल : एक पाकिस्तानी पत्रकार के साथ क्लब हाउस चैट में धारा 370 की फिर से बहाली पर विचार करने की बात कहने वाले पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के खिलाफ बीजेपी का हल्ला बोल जारी है। दिग्विजय सिंह के बयान से बैकफुट पर आई कांग्रेस इससे पार्टी को नुकसान होने की बात तो स्वीकार करती है लेकिन उसने बयान का मुखर विरोध नहीं किया। इसके चलते बीजेपी लगातार हमलावर की मुद्रा में है।
सोमवार को गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा व चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने दिग्विजय सिंह और कांग्रेस पर फिर हमला बोला। नरोत्तम का कहना था कि दिग्विजय सिंह के बयान का उनके परिवार में ही विरोध हो रहा है।

बीजेपी मुस्लिम विरोधी नहीं।

नरोत्तम ने कहा कि बीजेपी कभी भी मुस्लिम विरोधी पार्टी नहीं रही। हम केवल भारत विरोधी मानसिकता का विरोध करते हैं।

देश के गद्दार हैं दिग्विजय सिंह।

चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने भी दिग्विजय सिंह पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा दिग्विजय सिंह देश के गद्दार हैं। वे पाकिस्तान और चीन के एजेंडे पर काम कर रहे हैं।

कांग्रेस को देश के नुकसान की चिंता नहीं।

दिग्विजय सिंह के बयान को पार्टी के लिए नुकसान दायक बताने वाले कांग्रेस के बयान पर तंज कसते हुए सारंग ने कहा कांग्रेस पार्टी को केवल अपने राजनीतिक फायदे व नुकसान की बात दिखाई देती है। अच्छा होता अगर कांग्रेस यह कहती कि दिग्विजय सिंह के बयान से देश का नुकसान हुआ है। कांग्रेस पार्टी का बयान बेहद निराशाजनक है।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *