इंदौर : संभागायुक्त डॉक्टर पवन शर्मा ने इंदौर संभाग के सभी कलेक्टर्स को निर्देश दिए हैं कि वे मेडिकल कॉलेज सहित सभी जिला अस्पतालों में पावर बैकअप की व्यवस्था चेक करें और इसकी लिखित में रिपोर्ट सौंपें। संभागायुक्त डॉक्टर शर्मा ने कहा है कि अस्पतालों में बिजली गुल होने पर त्वरित रूप से विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित होनी चाहिए। इस बाबत, जो भी वैकल्पिक व्यवस्था की गई है, वह सुचारु रूप से संचालित होनी चाहिए। इसका परीक्षण करें और रिपोर्ट त्वरित रूप से प्रेषित करें। संभागायुक्त ने इस संबंध में लोक निर्माण विभाग की विद्युत सुरक्षा इकाई के साथ सम्मिलित रूप से निरीक्षण कर रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा है। उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल सहित अन्य, ऐसे सभी अस्पताल जहाँ पर मरीज़ भर्ती रहते हैं, वहाँ इस व्यवस्था का परीक्षण करें।
शनिवार को भोपाल के हमीदिया अस्पताल के कोरोना यूनिट में बिजली गुल होने के बाद पॉवर बैकअप मात्र 10 मिनट में ही खत्म हो जाने से जीवन रक्षक उपकरणों पर रखे गए मरीजों की तबियत बिगड़ गई और एक मरीज ने दम तोड़ दिया था। इस अव्यवस्था और लापरवाही का जिम्मेदार प्रारम्भिक रूप से पीडब्ल्यूडी के पॉवर बैकअप इंजीनियर को निलंबित करने के साथ अस्पताल के अधीक्षक और मेडिकल कॉलेज के डीन को नोटिस थमाकर जवाब देने को कहा गया है।
Related Posts
October 28, 2019 रंगोली से प्रथम देव को साकार करने वाली अमृता को मिला प्रथम पुरस्कार इंदौर : महाराष्ट्र समाज राजेन्द्र नगर परिसर , आध्यात्मिक साधना मंडल एवं तरुण मंच द्वारा […]
March 10, 2022 यूपी सहित चार राज्यों में बीजेपी ने फहराया जीत का परचम, पंजाब में आप की सुनामी में बहे अन्य दल
नई दिल्ली: यूपी सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 4 राज्यों में बम्पर […]
July 8, 2021 विभाजनकारी और अलगाववादी है दिग्विजय सिंह का मन्तव्य- नरोत्तम
भोपाल : इंदौर रवाना होने से पूर्व भोपाल में मीडिया कर्मियों से चर्चा में गृहमंत्री […]
April 5, 2023 अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त आरोपी गिरफ्तार
3 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद।
इंदौर : क्राइम ब्रांच इंदौर एवं थाना चंदन नगर […]
December 18, 2018 खत्म हुई तल्खी, बड़े भैया से मिलकर सुदर्शन ने जताया खेद इंदौर: विधानसभा क्षेत्र क्र. 1 से बीजेपी के प्रत्याशी रहे सुदर्शन गुप्ता सोमवार शाम बड़े […]
August 16, 2020 गरीब व आदिवासियों को साहूकारों के चंगुल से मुक्त करने का चलाया जाएगा अभियान भोपाल : 74 वे स्वतंत्रता दिवस पर सीएम शिवराज ने लाल परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम […]
June 28, 2025 नाबालिग सहित 04 बदमाश गिरफ्तार
नशे व अय्याशी के लिए देते थे नकबजनी की वारदातों को अंजाम।
इंदौर : नकबजनी करने वाले […]