क्रू मेंबर के साथ गाली गलौज कर की मारपीट।
नई दिल्ली : कनाडा से नई दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में मंगलवार को एक यात्री ने जमकर बवाल मचाया। नेपाली यात्री ने केबिन क्रू के साथ मारपीट की, फ्लाइट के अंदर दरवाजा तोड़ दिया। केबिन क्रू को अन्य यात्रियों की मदद से व्यक्ति को काबू में करना पड़ा।दिल्ली पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज की है।
मिलीजानकारी के मुताबिक, कनाडा के टोरंटो से नई दिल्ली आ रही फ्लाइट में नेपाली नागरिक महेश सिंह पंडित ने हंगामा खड़ा कर दिया। पहले यात्री ने अपनी सीट बदली, उसके बाद क्रू मेंबर्स के साथ गाली गलौज करने लगा। पायलट ने यात्री को बार-बार चेतावनी दी, इसके बाद भी वह नहीं माना। क्रू मेंबर का कहना है कि पहले यात्री महेश ने अपनी सीट बदली, जिसके बाद बदतमीजी की.
और मारपीट करने लगा।यही नहीं वह बाथरूम में जाकर स्मोकिंग कर रहा था, जब उसे मना किया गया तो उसने क्रू को धक्का दिया और गालियां दीं। क्रू ने बाद में इस घटना की जानकारी पायलट को दी, जिसके बाद उसे यात्री को पकड़ लिया गया।
दिल्ली पुलिस ने इस मामले में आईपीसी की धारा 323, 506, 335 के तहत केस दर्ज किया है। इनके अलावा एयरक्राफ्ट नियमों के तहत भी केस दर्ज किया गया है।
Related Posts
January 7, 2021 अवैध हथियारों का सौदागर आया पुलिस की गिरफ्त में, पिस्टल व देशी कट्टे सहित लाखों के हथियार बरामद
इंदौर : अवैध हथियारों का विक्रय करनेवाले एक आरोपी को आजाद नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया […]
January 28, 2020 नकली पुलिस ने किसानों से लुटा रुपयों से भरा बैग इंदौर : कृषि उपज मंडी में फसल बेचकर गांव लौट रहे दो किसानों के साथ नकली पुलिस ने लूट की […]
July 13, 2024 रेवती रेंज पर पौधरोपण महाभियान में भाग लेने वाले एक लाख लोगों के लिए होगी भोजन व नाश्ते की व्यवस्था।
आयोजन स्थल पर भोजन के लिए बनाए चार पांडाल।
पूरा भोजन शुद्ध घी में होगा […]
June 11, 2022 टीडीएस, टीसीएस में रिटर्न फाइल करना जरूरी – आयकर उपायुक्त
इंदौर : टैक्स प्रैक्टिशनर्स एसोसिएशन इंदौर व इंदौर सीए शाखा के सयुंक्त तत्वावधान में […]
November 21, 2018 हिन्दू आतंकवाद की बात करनेवाले मंदिर- मंदिर घूम रहे हैं- ठाकुर इंदौर : हिन्दू आतंकवाद की बात कर बहुसंख्यकों को बदनाम करनेवाले आज मंदिर- मंदिर घूम रहे […]
July 26, 2021 बढ़ते टीकाकरण के साथ थम गई संक्रमण की रफ़्तार, अब मिल रहे महज एक- दो संक्रमित
इंदौर : 80 फीसदी से अधिक लोगों को वैक्सीन का पहला डोज लगने के बाद इंदौर में कोरोना का […]
July 27, 2022 गुजरात के जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 55
अहमदाबाद : गुजरात के बोटाद जिले में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 55 […]