इंदौर : जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने मंगलवार को “मेरा मास्क मेरी सुरक्षा” अभियान के तहत इंदौर में दुकानों के सामने गोल घेरे बनाए और राहगीरों को मास्क बांटे । मंत्री सिलावट ने इंदौर में सपना संगीता टॉकीज के निकट चौक की दुकानों के सामने सोशल डिस्टेंसिंग के लिए पेंट से गोल घेरे बनाए। उन्होंने दुकानदारों से ग्राहकों की सोशल डिस्टेंसिंग सुनिश्चित करने को कहा, इसके साथ ही आम जनता से आव्हान किया कि इंदौर की आवाज पूरा देश सुनता है हम जब हर काम को बेहतर और सामूहिक रुप से करते हैं। ऐसे में मास्क लगाने और कोरोना को हराने के लिए भी एक जुट होकर आगे आए और स्वच्छता अभियान की तरह इसे भी जन आंदोलन बनाए।
लोगों को दिलाया संकल्प।
मंत्री तुलसी सिलावट ने सुबह 11 बजे सायरन बजते ही वहाँ उपस्थित नागरिकों को कोरोना से सुरक्षा के लिए मास्क लगाने के अभियान की सफलता का संकल्प दिलाया। मंत्री सिलावट ने इसके बाद राहगीरों को मास्क का वितरण भी किया। इंदौर विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष मधु वर्मा, उमेश शर्मा और अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी इस दौरान उपस्थित रहे।
Related Posts
December 19, 2020 राम- जानकी विवाह पंचमी पर अहिल्या माता गौशाला में बही भजन गंगा
इंदौर : केशरबाग रोड़ स्थित अहिल्या माता गौशाला जीवदया मंडल के तत्वावधान में राम जानकी […]
October 19, 2022 एक्ट्रेस वैशाली सुसाइड केस का आरोपी राहुल नवलानी गिरफ्तार
इंदौर : टीवी एक्ट्रेस वैशाली टक्कर सुसाइड केस में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह द्वारा […]
March 23, 2019 गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के जरिये फर्जीवाड़े का आरोप इंदौर: मप्र कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव राकेश सिंह यादव ने ' गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड […]
October 8, 2021 रीवा में तीन वर्षीय बच्ची के साथ ममेरे भाई ने ही किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
रीवा : तीन वर्षीय मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म की घिनौनी घटना रीवा में सामने आई है। […]
February 18, 2019 पुलवामा हमले के मास्टर माइंड सहित दो आतंकी ढेर श्रीनगर: पुलवामा हमले के मास्टर माइंड गाजी रशीद और एक अन्य आतंकी कामरान को सुरक्षा बलों […]
May 14, 2023 हमें जीडीपी की नहीं, ग्राहक संतुष्टि इंडेक्स बनाने की जरूरत
ग्राहकों के हितों का सरंक्षण कानून से नहीं, जागरूकता से होगा।
एमआरपी के निर्धारण पर […]
April 17, 2025 नरवाई जलाने पर तीन किसानों के खिलाफ एफआईआर
770 किसानों से वसूला गया 16 लाख 71 हजार 500 रुपए अर्थदंड।
नरवाई जलाने पर 3 के […]