गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के महिला उद्यमी मेले स्वदेशी हाट का समापन

  
Last Updated:  August 7, 2022 " 09:17 pm"

हर स्टॉल को मिला बेहतर प्रतिसाद।

कारोबार करने में भी महिलाए किसी से कम नहीं।

इंदौर : महिलाएं केवल घर चलाना ही नहीं, व्यापार करना भी जानती हैं।। ये कहना है सामाजिक कार्यकर्ता पदमश्री जनक पलटा का। वे दस्तूर गार्डन में आयोजित महिला उद्यमी मेला स्वदेशी हाट के समापन अवसर पर अतिथि बतौर बोल रही थीं। कार्यक्रम संयोजक राधा पंचारिया ने बताया कि श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने देवी अहिल्या चेरिटेबल ट्रस्ट, ठाणे के मार्गदर्शन में दो दिवसीय स्वदेशी हाट का आयोजन किया था ।मेले में देशभर से आई महिला उद्यमियों ने विभिन्न उत्पादों के 100 से अधिक स्टॉल लगाए थे। सभी को बेहतर प्रतिसाद मिला।
संगीता शर्मा ने बताया कि महिलाओं को मजबूत मंच देने और उन्हें सशक्त बनाने के लिए यह आयोजन आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर किया गया,जो सफल रहा।

वैज्ञानिक देवस्तु ने कहा कि भारत आज ऐसी वैज्ञानिक क्रांति कर रहा है कि उससे विश्व महाशक्ति अमेरिका भी भयभीत है।

इस मौके पर आयोजन में बेहतर सेवा देने वाले राजेश तिवारी ,वीरेंद्र व्यास, कविता शर्मा,राजेश्वरी जोशी,श्वेता शर्मा,सत्यनारायण व्यास का सम्मान किया गया। बनवारीलाल शर्मा, शीला शर्मा,किरण व्यास,विष्णु प्रकाश व्यास की इस दौरान विशेष उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में अतिथि स्वागत पंकज पंचोली,मनीष जोशी,शीला शर्मा,नेहा व्यास,वंदना शर्मा,प्रेमलता उपाध्याय,किरण शर्मा,सुनीता व्यास ने किया।संचालन कविता शर्मा ने किया। आभार राधा पंचारिया ने माना।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *