दत्त जयंती पर सुखलिया स्थित सूर्योदय आश्रम से निकलेगी पालकी यात्रा

  
Last Updated:  December 6, 2022 " 08:48 pm"

इंदौर: श्री सद्गुरु दत्त धार्मिक एवम पारमार्थिक ट्रस्ट के सुखलिया स्थित सूर्योदय आश्रम में मनाए जा रहे दत्त जयंती महोत्सव के तहत भजन, कीर्तन, गुरु चरित्र का पाठ और अन्य धार्मिक गतिविधियों का दौर जारी है। बुधवार को दत्त जयंती के मौके पर 7 दिसंबर को सुबह 11 बजे आश्रम परिसर से भव्य पालकी यात्रा निकाली जाएगी।

श्री सद्गुरु दत्त धार्मिक एवम पारमार्थिक ट्रस्ट की प्रमुख डॉ. आयुषी देशमुख ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पालकी यात्रा में स्थानीय और महाराष्ट्र से भक्तजन बड़ी संख्या में शामिल होंगे। वारकरी संप्रदाय के अनुयायी पालकी यात्रा में भजन, कीर्तन और अभंग की प्रस्तुति देते हुए चलेंगे। बटुक, मातृशक्ति और कई विशिष्टजन भी पालकी यात्रा का हिस्सा होंगे। आसपास के मार्गों पर भ्रमण करते हुए पालकी यात्रा पुनः आश्रम परिसर पहुंचकर समाप्त होगी।इसके बाद पाद पूजन होगा और महाप्रसाद का वितरण भी किया जाएगा। सप्ताह भर से चल रहे गुरु चरित्र के पाठ का पारायण भी इस मौके पर होगा।

पारदी और एचआयवी पॉजिटिव बच्चों के लिए संचालित हो रहे स्कूल।

डॉ. आयुषी ने बताया कि स्व. भय्यू महाराज द्वारा महाराष्ट्र में प्रारंभ किए गए पारदी और एचआईवी पॉजिटिव बच्चों के स्कूल बेहतर ढंग से संचालित किए जा रहे हैं। पारदी बच्चों के स्कूल में अब 4 हजार बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। उनका सारा खर्च सदगुरु ट्रस्ट ही वहन करता है। डॉ. आयुषी ने बताया कि सूर्योदय आश्रम में महिलाओं के लिए सिलाई – कढ़ाई सेंटर की शुरुआत भी जल्द की जा रही है, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *