इंदौर: मनुष्य जन्म हमारे पिछले जन्म के पुण्य कर्मों की लाटरी से मिला है। मनुष्य जन्म इसलिए श्रेष्ठ नहीं है कि हमें धर्म की पात्रता है। बल्कि इसलिए है कि हम पाप का त्याग कर सकते हैं। ये विचार आचार्य रत्नसुन्दर सूरीश्वर महाराज ने व्यक्त किये। वे रेसकोर्स रोड स्थित मोहता भवन में चल रहे चातुर्मासिक अनुष्ठान में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि ईश्वर आपसे आशीर्वाद मांगने को कहे तो उससे धर्म करने का नहीं पाप का त्याग करने की क्षमता देने को कहें। धर्म की प्रवृत्ति हमें स्वर्ग ले जा सकती है पर पाप से निवृत्ति मोक्ष दिला सकती है। आयोजन समिति के कल्पक गांधी और यशवंत जैन ने बताया कि आचार्यश्री के प्रवचन प्रतिदिन सुबह 9 से 10 बजे तक हो रहे हैं। सोमवार 5 अगस्त को आध्यात्मिक क्रिकेट क्विज कांटेस्ट होगा। इसमें 21 टीमें भाग लेंगी।
Related Posts
October 11, 2024 उमर अब्दुल्ला ने जम्मू – कश्मीर में सरकार बनाने का दावा पेश किया
उप राज्यपाल को सौंपा 55 विधायकों के समर्थन का पत्र।
जम्मू : जम्मू - कश्मीर में […]
May 7, 2021 गांवों को कोरोना मुक्त करने के लिए चलाया जा रहा अभियान, ग्रामीणों के साथ बैठकर बनाई जाएगी योजना
इंदौर : गांवो को कोरोना से मुक्त करने के लिए गुरुवार से पूरे जिले में 3 दिनों तक […]
July 28, 2023 घरेलू गैस की कालाबाजारी और अवैध रिफिलिंग करने वालों के खिलाफ की गई कार्रवाई
दो अलग-अलग टीमें बनाकर तीन जगह की गई कार्रवाई।
इंदौर : कलेक्टर डॉ.इलैया राजा टी के […]
June 22, 2025 मीडिया सीरीज बैडमिंटन प्रीमियर लीग सीजन – 5 का खिताब रफी मोहम्मद शेख ने जीता
फाइनल में सुधीर वर्मा को किया पराजित।
इंदौर : मीडिया सीरीज बैडमिंटन प्रीमियर लीग […]
October 19, 2020 डिविलियर्स नहीं डिलिवर्स कहिए जनाब
🔹 नरेंद्र भाले 🔹
मशहूर फोक गीत है राजस्थान का 'रंगीलो मारो ढोलणा' रे …..आयो रे …आयो […]
February 22, 2023 आम लोगों तक पहुंचाएंगे सोलर एनर्जी का कॉन्सेप्ट – महापौर
इंदौर को सोलर सिटी बनाने की दिशा में बढ़ाए गए कदम।
सोलर एनर्जी के विशेषज्ञ, रिसर्च व […]
June 8, 2021 असल जिंदगी में सुपर हीरो सोनू सूद, इंदौर में लगवाएंगे ऑक्सीजन प्लांट
इंदौर : फिल्मों में विलेन का किरदार निभाने वाले सोनू सूद असल जिंदगी में किसी सुपर हीरो […]