लव जिहाद के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग लड़कियों पर धर्म बदलकर शादी का बना रहे थे दबाव

  
Last Updated:  February 28, 2021 " 04:40 am"

इंदोर : आजाद नगर थाना पुलिस ने शनिवार को दो युवकों के खिलाफ जबरन धर्म परिवर्तन के लिए दवाब डालने के चलते धार्मिक स्वातंत्र्य अधिनियम विधेयक 2020 के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें बन्दी बना लिया है।आरोपी दो नाबालिग लड़कियों पर जबरन धर्म परिवर्तन कर शादी करने के लिए दबाव बना रहे थे।
यह मामला जामगेट मंडलेश्वर का है। बताया जाता है कि आरोपी सोहेल पिता कल्लूखान निवासी एलआईजी रिंग रोड और हसन पिता अब्दुल कादिर खान निवासी कृण्णबाग कॉलोनी आजादनगर दो नाबालिग लड़कियों को बर्थ् डे मानने का कहकर अपनी गाड़ी में बैठाकर इंदौर से मंडलेश्वर ले गए। रास्तें में दोनों लड़कों ने लड़कियों के साथ गाड़ी में ही छेड़खानी की,जब लड़कियों ने विरोध किया तो उन्हें डराया धमकाया। लड़कियों ने मदद के लिए गुहार लगाई तो आसपास के लोग एकत्रित हो गए और दोनों को पकड़ लिया। पहले तो लोगों ने दोनों युवकों की खूब पिटाई की। बाद में मंडलेश्वर थाना पुलिस को बुलाकर दोनों युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया। मंडलेश्वर थाना पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ जीरों पर कायमी करके आजाद नगर थाना पुलिस को सूचना दी। आजाद नगर पुलिस फिलहाल दोनोें आरोपियों से पूछताछ कर रही है। आजाद नगर थाना टीआई ने बताया कि आरोपी दोनों लड़के नाबालिग लड़कियों पर धर्म परिवर्तन करने ओर शादी करने का दबाब बना रहे थे। दोनों लंड़किया स्कूल में इन लड़कों के साथ पढ़ती हैं। इसी लिए दोनों लड़कियां लड़कों कहने पर जन्मदिन मनाने चली गई। पुलिस ने दोनों आरोपी सोहेल और हसन पर धारा 363,366,354,34,7/8 और धार्मिक स्वातंत्र्य अधिनियम विधेयक 2020 के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *