विधायकों को लेकर मेरे बयान को गलत ढंग से पेश किया गया : कमलनाथ

  
Last Updated:  April 4, 2023 " 07:17 pm"

इंदौर : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इंदौर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि विधायकों को लेकर मेरे बयान को शरारत पूर्ण ढंग से पेश किया गया। मैंने यही कहा था कि जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं का महत्व है। भाजपा के बहुत से विधायक मेरे संपर्क में हैं, लेकिन उन्हीं विधायकों का महत्व है, जिनकी जमीन पर पकड़ मजबूत है पर उनके बयान को तोड़मरोड़ कर गलत तरीके से पेश किया गया। उन्होेंने कहा कि इंदौर में जिला अध्यक्ष की नियुक्ति समय आने पर हो जाएगी, तब तक यहां का एक-एक कार्यकर्ता कमलनाथ है।

चुनावी वर्ष में किसानों, महिलाओं को प्रलोभन देने की राजनीति के सवाल पर सवाल पर कमलनाथ का कहना था कि यह प्रलोभन नहीं जरूरत है। कांग्रेस की सरकार बनने पर मध्यप्रदेश की बहनों को 1500 रूपये महीना दिया जाएगा।

प्रदेश पर लगातार बढ़ रहा कर्ज।

कमलनाथ ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार पर लगातार कर्ज बढ़ता जा रहा है। यह कर्ज प्रदेश की भलाई के लिए नहीं बल्कि कमीशनखोरी के लिए लिया जा रहा है। अगर यह कर्ज मध्यप्रदेश की जनता के लिए लिया है, तो शिवराज सिंह चौहान बताएं कितने संविदा कर्मियों की नियुक्ति की, कितने नौजवानों को रोजगार दिया?

दिग्विजय सिंह की सक्रियता पार्टी के लिए मददगार।

दिग्विजय सिंह के संगठन में सक्रिय होने के सवाल पर कमलनाथ ने कहा कि दिग्विजय सिंह पार्टी के वरिष्ठ नेता है, वह 10 साल तक प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं, 10 साल तक प्रदेश के अध्यक्ष रहे हैं, कार्यकर्ताओं में उनकी मांग है। उनकी सक्रियता पार्टी के लिए बहुत अच्छी है।

इंदौर प्रवास के दौरान कमलनाथ अधिवक्ताओं के कार्यक्रम में भी शामिल हुए। इस कार्यक्रम में कांग्रेस सांसद शशि थरूर भी उपस्थित थे।

पुस्तक का किया विमोचन।

पीसीसी अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और प्रोफेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष शशि थरूर ने इंदौर में पीयूष बबेले की पुस्तक ‘गांधी: सियासत और सांप्रदायिकता’ का विमोचन भी किया।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *