इंदौर : लोगों से प्लॉट के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले, 7 साल से फरार इनामी भूमाफिया को पुलिस थाना राऊ ने नागपुर से गिरफ्तार कर लिया।आरोपी ने कॉलोनी विकसित करने के नाम पर लोगों से प्लाट के अनुबंध कर, उनसे धोखाधड़ी करते हुए करोड़ों रुपए लेकर फरार हो गया था।
भूमाफिया सुरेश डोईफोडे उम्र 49 साल निवासी वर्धा रोड बुटी बोरी स्थायी पता रायल्टी अपार्टमेन्ट नागपुर व्दारा वर्ष 2011 में आटम क्वील नामक आवासीय कालोनी विकसित करने के नाम से लोगों से करोड़ों रुपये प्लाटो का अनुबन्ध कर ले लिए और फरार हो गया। उसके विरुध्द थाना राऊ पर अपराध क्रमांक 256/2017 धारा 420,406,120-बी भादवि का अपराध पंजीबध्द किया गया था।
आरोपी पर घोषित था इनाम।
आरोपी विगत साल साल से फरार था, जिसकी गिरफ्तारी के लगातार प्रयास किए गए पर उसका कहीं पता नही चल पा रहा था।आरोपी की गिरफ्तारी हेतु ईनाम की उदघोषणा भी की गयी थी। नागपुर से पकड़े गए आरोपी भूमाफिया सुरेश डोइफोडे ने
थाना हातोद जिला इन्दौर देहात क्षेत्र मे भी प्लॉट के नाम पर लोगों के साथ धोखाधड़ी की थी।उसके खिलाफ थाना हातोद में भी अपराध पंजीबद्ध है ।
आरोपी भूमाफिया के खिलाफ विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Related Posts
February 20, 2020 बॉबी छाबड़ा के फर्जीवाड़े का अयोध्यापुरी के भूखंड धारक भी भुगत रहे खामियाजा इंदौर : सहकारी सोसायटियों की जमीनों की बंदरबाट करने वाला भूमाफिया बॉबी छाबड़ा पुलिस की […]
April 16, 2021 सीएम शिवराज के पुत्र कार्तिकेय भी हुए संक्रमित
भोपाल : मध्य प्रदेश में कोरोना की रफ्तार रुकने का नाम नहीं ले रही है। MP में कोरोना अब […]
April 10, 2023 इंटर्नशिप विथ मेयर के लिए चयनित प्रतिभागियों को सौंपे गए ऑफर लेटर
इंटर्नशिप विथ मेयर में प्राप्त 45 बेस्ट सुझाव को मिलेगा रिवॉर्ड- महापौर।
इंदौर : […]
February 26, 2021 गैस एजेंसी पर खाद्य विभाग का छापा, 619 सिलेंडर किए गए जब्त
जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों पर गैस एजेंसी के विरुद्ध कार्रवाई।
इंदौर : कलेक्टर […]
April 14, 2021 राधास्वामी सत्संग परिसर में बनाया जा रहा 2 हजार बेड का कोविड केअर सेंटर
इंदौर : कोरोना संक्रमण से ग्रसित मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए बड़े कोविड केअर […]
February 1, 2023 भविष्य की नींव रखने वाला अमृत काल का पहला बजट – रणदिवे
गरीब कल्याण ,जनजाति विकास , किसान,महिला सशक्तिकरण,युवा उद्यमी एवं वैकल्पिक ऊर्जा को […]
July 31, 2021 आबकारी विभाग ने सात लाख रुपए मूल्य की जब्त की अवैध शराब, एक आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : ब्रांडेड नाम से जहरीली मिलावटी शराब के बेचे जाने व उसके सेवन से इंदौर में 5 […]