इंदौर : आजाद नगर थाना क्षेत्र में एक युवक के खिलाफ युवती को ब्लैकमेल कर धर्मांतरण करने के लिए दबाव डालने के आरोप में मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। टीआई इंद्रेश त्रिपाठी ने बताया कि एक युवती जो पेशे से डॉक्टर है, मुसाखेड़ी क्षेत्र की रहने वाली है। कनाडिया क्षेत्र का रहने वाला एक युवक जो अल्पसंख्यक समाज से है, का डेढ़ साल पहले युवती से परिचय हुआ था। इसी दौरान युवक ने उक्त युवती के कुछ आपत्तिजनक फोटो खींच लिए और उसे ब्लैकमेल करने लगा। युवक ने युवती पर दबाव डालते हुए कहा कि वो उसका धर्म अपना ले नहीं तो तेरे फोटो पब्लिक में वायरल कर दूंगा। इस मामले की शिकायत युवती ने आजाद नगर थाने में की। युवती की शिकायत पर आजाद नगर पुलिस ने युवक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की बात पुलिस ने कही है।
Related Posts
February 1, 2019 विपक्ष को चुनावी रणनीति बदलने पर मजबूर करेगा ये बजट इंदौर: मोदी सरकार का आखरी बजट आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर बनाया गया है। प्रभारी […]
January 3, 2019 एमवायएच को बनाया जाएगा आदर्श अस्पताल इंदौर: स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट बीते दो दिनों से शहर के सरकारी अस्पतालों का जायजा […]
June 6, 2020 एकता कपूर की बढ़ी मुश्किलें, इंदौर में भी दर्ज हुई एफआईआर इंदौर : फ़िल्म प्रोड्यूसर एकता कपूर अपनी वेब सीरीज ट्रिपल एक्स सीजन 2 को लेकर गंभीर […]
April 1, 2021 कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर नहीं लग पा रहा ब्रेक, प्रतिदिन मिल रहे छह सौ से ज्यादा संक्रमित
इंदौर : शहर में कोरोना संक्रमण के मामलों में आई तेजी में फिलहाल कमीं के आसार दिखाई नहीं […]
March 24, 2017 राम मंदिर: शिवसेना ने कहा, मुस्लिम भी मोदी का पक्ष लेंगे, SC दखल न दे नई दिल्ली। शिवसेना ने कहा है कि अयोध्या में राम मंदिर बनाने की अपनी योजनाओं पर बीजेपी […]
November 16, 2019 राहुल से माफी की मांग को लेकर बीजेपी ने किया प्रदर्शन इंदौर : राफेल मामले में कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी द्वारा लगातार बोले गये झूठ को […]
May 25, 2021 भारत में कोरोना की दूसरी लहर चीन की है साजिश, बोले कैलाश विजयवर्गीय
इंदौर : बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कोरोना की दूसरी लहर के लिए चीन को जिम्मेदार […]